Home Breaking News आतिशी ने राजनिवास पहुंचकर दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा
Breaking Newsदिल्लीराज्‍य

आतिशी ने राजनिवास पहुंचकर दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

Share
Share

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद सीएम आतिशी ने रविवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की सीएम आतिशी आज सुबह करीब 11 बजे राज निवास पहुंचीं और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया।मुख्यमंत्री पद से आतिशी के इस्तीफे के बाद उपराज्यपाल ने सातवीं दिल्ली विधानसभा को भंग कर दिया।

बता दें कि पिछले साल सितंबर में अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आतिशी मुख्यमंत्री बनी थीं। उन्होंने 21 सितंबर को शपथ ली थी। वह करीब चार महीने से दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं। दिल्ली विधानसभा के इस चुनाव में आप की बुरी हार हुई है।

भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत

उल्लेखनीय है कि कभी 70 में से 67 और 70 में से 62 सीटें जीतने वाली आप इस बार 22 सीटों पर सिमट गई है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है और उसने 70 में से 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है।

केजरीवाल-मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के कई बड़े चेहरे हार गए हैं। हालांकि, आतिशी ने कालकाजी सीट (Delhi Chunav Result) से जीत हासिल की है। 5 फरवरी को दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटिंग हुई थी। इस बार 60.54 फीसदी वोटिंग हुई है, जबकि पिछली बार 62.60 फीसदी वोटिंग हुई थी।

रमेश बिधूड़ी को 3580 वोटों से हराया

आतिशी शुरुआत में कालकाजी सीट से पीछे चल रही थीं, लेकिन उनकी किस्मत चमक गई है। क्योंकि उन्होंने यह सीट जीत ली है। उन्होंने चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी को 3580 वोटों से हराया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, आतिशी ने 12 राउंड के बाद कालकाजी सीट पर 52058 वोटों से जीत दर्ज की है।

See also  बेगूसराय में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में वृद्धि के मद्देनजर एक बार फिर से छह दिनों का लॉकडाउन

जनता के जनादेश स्वीकार

आम आदमी पार्टी को करारी हार मिलने के बाद सीएम आतिशी ने कहा कि मैं जनता के साथ-साथ अपनी टीम का भी धन्यवाद करना चाहती हूं, जिन्होंने हिंसा और गुंडागर्दी का सामना करने के बावजूद जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की। वे कई मुश्किलों का सामना कर रहे लोगों तक पहुंचे। हम दिल्ली की जनता के जनादेश को स्वीकार करते हैं।

Share
Related Articles