Home Breaking News ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने गणतंत्र दिवस की दी बधाई, भारत को दिया खास संदेश
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने गणतंत्र दिवस की दी बधाई, भारत को दिया खास संदेश

Share
Share

नई दिल्ली। भारत के 74वें गणतंत्र दिवस पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज (Anthony Albanese) ने शुभकामनाएं दी है। भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ’फारेल ने ट्विटर पर एंथोनी अल्बनीज के संदेश को साझा किया है। इस संदेश में ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने भारत की संस्कृति और उपलब्धियों का सम्मान करने की बात कहीं है।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी का भारत को संदेश

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए अपने संदेश में लिखा कि यह दिन समृद्ध संस्कृति और आधुनिक भारत की प्रभावशाली उपलब्धियों का सम्मान करने का एक क्षण है। अल्बनीस ने कहा, ‘यह ऑस्ट्रेलिया के विविध और जीवंत प्रवासी समुदायों सहित भारतीय विरासत के सभी लोगों के लिए अपने साझा प्यार और साझा विश्वास के आसपास एकजुट होने का मौका है। मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं।’

CM धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई संविधान की शपथ

26 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय दिवस

बता दें कि 26 जनवरी ऑस्ट्रेलिया का भी राष्ट्रीय दिवस है। दोनों देशों द्वारा एक ही दिन राष्ट्रीय दिवस मनाने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा कि दोनों देशों के राष्ट्रीय पर्व में यह समानता हमें अपनी दोस्ती की गहराई का जश्न मनाने का मौका देता है। भारत ने आजादी के सात दशकों से अधिक समय में असाधारण प्रगति की है और ऑस्ट्रेलिया दोनों देशों के बीच के संबंधों के लिए भारत को धन्यवाद करता है। यह दोनों देशों को समृद्ध करता है।

भारत का 74वां गणतंत्र दिवस

भारत हर साल 26 जनवरी को अपना गणतंत्र दिवस मनाता है। इस साल देश आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि होंगे। समारोह की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा हाल ही में अनावरण किए गए कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ होगी। एक भव्य परेड देश की सैन्य ताकत और सांस्कृतिक विविधता के मिश्रण को प्रदर्शित करेगी।

See also  यूपी के लिए बीजेपी का घोषणा पत्र जारी, देखिए जनता से क्या-क्या किए वादे
Share
Related Articles
Breaking Newsराष्ट्रीय

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर, राज ठाकरे ने उद्धव से गठबंधन के लिए बढ़ाया हाथ, क्या कहा?

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने भाई और शिवसेना (यूबीटी)...

Breaking Newsव्यापार

करोड़ो मोबाइल यूजर्स को फिर लगेगा बड़ा झटका, इस महीने से महंगे हो सकते हैं रिचार्ज

हैदराबाद: देश में मोबाइल ग्राहक पहले से ही महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान...