Home Breaking News पाकिस्तानः गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में हिमस्खलन, 10 लोगों की हो चुकी है मौत, रेस्क्यू में जुटी पाक सेना
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तानः गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में हिमस्खलन, 10 लोगों की हो चुकी है मौत, रेस्क्यू में जुटी पाक सेना

Share
Share

इस्लामाबादः पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में शनिवार को हिमस्खलन की घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि गिलगित-बाल्टिस्तान के अस्तोर जिले के शंटर टॉप इलाके में हुए हिमस्खलन में जान गंवाने वाले 10 लोगों में तीन महिलाएं शामिल हैं। उसने कहा, “स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया। बाद में पाकिस्तानी सेना के जवान भी बचाव अभियान में शामिल हो गए।”

केन नदी में पलटी नाव, टला बड़ा हादसा, ग्रामीणों ने 10 लोगों को ऐसे निकाला बाहर

गिलगित-बाल्टिस्तान के प्रमुख सचिव मोहिउद्दीन वानी ने हिमस्खलन की घटना की पुष्टि की और कहा कि प्रभावित क्षेत्र में बचाव दल काम कर रहे हैं। गिलगित-बाल्टिस्तान के मुख्यमंत्री खालिद खुर्शीद खान ने हिमस्खलन में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को बचाव अभियान में तेजी लाने का निर्देश भी दिया।

See also  पाकिस्तान के हार के बाद निराश हुए बाबर आजम, बताया कहां हुई चूक
Share
Related Articles
Breaking Newsमनोरंजनसिनेमा

उर्वशी रौतेला का ‘मंदिर’ वाला दावा निकला झूठा, तीर्थ पुरोहितों ने जताई कड़ी नाराजगी

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड मूल की बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने एक बार फिर से...

Breaking Newsखेल

इन 5 खिलाड़ियों की वजह से घर पर बेइज्जत हुई RCB, चिन्नास्वामी में लगा दी हार की हैट्रिक

आईपीएल के जन्मदिन के मौके पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हार का...