Home Breaking News भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का दिखा ग्लैमरस अंदाज, इतना छोटा सा टॉप पहन हुईं बोल्ड
Breaking Newsमनोरंजनसिनेमा

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का दिखा ग्लैमरस अंदाज, इतना छोटा सा टॉप पहन हुईं बोल्ड

Share
Share

नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस मोनालिसा अपने प्रोजेक्ट्स के साथ ही लुक्स के लिए भी फेमस हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर आए दिन अलग-अलग लुक्स में अपनी फोटो शेयर करती हैं। लगभग हर दिन एक्ट्रेस का अलग और नया अंदाज देखने को मिल जाता है। मोनालिसा 40 साल की हैं लेकिन उम्र के इस पड़ाव में भी वह खुद को मेंटेन रखना जानती हैं और इस बात का उदाहरण उन्होंने एक बार फिर लेटेस्ट की तस्वीरों में दिया है।

मोनालिसा ने शेयर की फोटो

एक्ट्रेस ने व्हाइट टॉप और प्रिंटेड मिनी स्कर्ट में कई तस्वीरें क्लिक कराई हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक पोज भी दिए हैं, जो उनकी खूबसूरत तस्वीरों में चार चांद लगा रहा है। उन्होंने अपने लुक को न्यूड मेकअप और बालों को खुला रखते हुए कंप्लीट किया है। एक्ससरीज के नाम पर सिर्फ ईयररिंग्स पहनी हैं। मेकअप के बाद भी लुक्स में सादगी मोनालिसा ने सादगी दिखाई है, जिसपर फैंस मर मिटे हैं।

Aaj Ka Panchang 22 February 2023: पंचक पूरे दिन रहेगा, देखें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

फैंस को पसंद आई मोनालिसा की खूबसूरत तस्वीरें

किसी फोटो में वह कैमरे के सामने देखती हुई पोज देती नजर आ रही हैं, तो किसी में बुक पढ़ते हुए पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों को एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया है, ‘रीडिंग इज ड्रीमिंग विद ओपन आइज।’

कई यूजर्स ने उनकी फोटो को ‘ऑसम’ और ‘गॉर्जियस’ बताया है। कुछ ने उनकी फिटनेस की भी तारीफ की है। कुल मिलाकर लोगों ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए ढेर सारा प्यार लुटाया है।

मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिसवास है। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में कई फिल्में की हैं। इसके साथ ही मोनालिसा टीवी एक्ट्रेस भी हैं। कलर्स चैनल के फेमस सीरियल ‘नमक इस्क का’ में मोनालिसा मेन लीड में देखी गई थीं।

See also  बाबा आमटे की पोती डॉ. शीतल आमटे-कर्जकी ने की आत्महत्या
Share
Related Articles