Home Breaking News बागपत में बड़ा हादसा: उत्तराखंड पुलिस के एक सिपाही की मौत, दारोगा और कैदी समेत सात लोग घायल
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

बागपत में बड़ा हादसा: उत्तराखंड पुलिस के एक सिपाही की मौत, दारोगा और कैदी समेत सात लोग घायल

Share
Share

बागपत। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे (ईपीई) पर ग्राम मवीकलां टोल के निकट ट्रक व उत्तराखंड के पुलिस वाहन की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक कांस्टेबल की मौत हो गई। एक दारोगा समेत चार पुलिसकर्मी और तीन बंदी घायल हो गए। आरोपित चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।

हरियाणा की अदालत में पेशी कराकर नैनीताल लौट रहेे कर्मी

उत्तराखंड पुलिस बंदियों की हरियाणा की जींद की अदालत में पेशी कराकर नैनीताल वापस लौट रही थी।

उत्तराखंड के नैनीताल पुलिस लाइन के एसआइ रमेश सिंह कम्बोज, कांस्टेबल अरुण कुमार मौर्य, कांस्टेबल प्रवीण, कांस्टेबल मनोज और कांस्टेबल नवीन, नैनीताल जेल में बंद तीन बंदी मोनू उर्फ मंडी पुत्र कर्मवीर व अमित उर्फ मित्ता पुत्र कृष्ण कुमार निवासीगण ग्राम नेहला भूना जनपद फतेहाबाद और अमरजीत सिंह उर्फ मीनू पुत्र बलवान सिंह निवासी ग्राम जुनेवान जनपद जींद (हरियाणा) को जानलेवा हमले के केस में मंगलवार को पेशी पर लेकर जनपद जींद की अदालत में गए थे। वहां से वापस लौटते समय शाम करीब साढ़े आठ बजे ईपीई पर ग्राम मवीकलां टोल बूथ के निकट पुलिस वाहन में पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

अनियंत्रित होकर पुलिस वाहन डिवाइडर पर चढ़ा

अनियंत्रित होकर पुलिस वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में पुलिसवाले और बंदी घायल हो गए। उन्हें बागपत पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां पर चिकित्सक डा. जेके यादव ने कांस्टेबल अरुण कुमार मौर्य को मृत घोषित किया। वहीं एएसपी मनीष कुमार मिश्र, सीओ अनुज कुमार मिश्र ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जिला अस्पताल में घायलों का जानकारी प्राप्त की। एएसपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि ट्रक की पुलिस वाहन में टक्कर लगने से हादसा हुआ है। ट्रक को कब्जे में लिया गया है। ट्रक का आरोपित चालक फरार हो गया है। उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

See also  नोएडा में ट्रैफिक का जाल सुधारने के लिए 2 जोन और 7 सर्किल में बंटा Noida, ACP स्तर के अधिकारी संभालेंगे कमान

घायल पुलिसकर्मी : एसआइ रमेश सिंह कम्बोज निवासी ग्राम रामनगर, जनपद ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड, कांस्टेबल प्रवीण निवासी जनपद हल्द्वानी, उत्तराखंड , कांस्टेबल मनोज निवासी जनपद रुद्रपुर, उत्तराखंड, चालक कांस्टेबल नवीन निवासी जनपद पिथौरागढ़

मृत पुलिसकर्मी:  कांस्टेबल अरुण कुमार मौर्य निवासी ग्राम दिनेशपुर, जनपद उधमसिंह नगर उत्तराखंड

Share
Related Articles
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

पोप फ्रांसिस का 88 साल की आयु में निधन, वेटिकन सिटी में ली अंतिम सांस

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का सोमवार को निधन हो गया है। वेटिकन...