Home Breaking News हल्द्वानी में दीपावली की रात बड़ा हादसा, टेंट हाउस के गोदाम में आग लगने से 3 लोग जिंदा जले
Breaking Newsउत्तराखंडराज्‍य

हल्द्वानी में दीपावली की रात बड़ा हादसा, टेंट हाउस के गोदाम में आग लगने से 3 लोग जिंदा जले

Share
Share

हल्द्वानी। दीपावली की रात हल्द्वानी में भीषण अग्निकांड हो गया। नवाबी रोड पर कुमाऊं टेंट हाउस में सो रहे तीन कर्मचारी जिंदा जल गए। आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। दमकल की पांच गाड़ियों ने तीन घंटे बाद आग पर काबू पा लिया था। देर रात तक पुलिस-प्रशासन और दमकल कर्मी मौके पर मौजूद रहे।

नवाबी रोड पर गिरीश हेडिया का कुमाऊं टेंट हाउस और गोदाम है। जहां पर 30 से 40 कर्मचारी काम करते हैं। रविवार को अधिकांश कर्मचारी दीपावली मनाने के लिए घर गए थे जबकि छह कर्मचारी यहीं रह गए थे। इसमें से रामनगर के मालधनचौड़ निवासी रविन्द्र, कृष्ण कुमार और धारी निवासी रोहित पुरी टेंट हाउस के अंदर ही सो गए थे। बाकी तीन बाहर सोए हुए थे। रात 12 बजे टेंट हाउस में अचानक आग लग गई।

दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

आसपास के लोगों ने आग की लपटें उठती हुई देखीं और सूचना टेंट हाउस स्वामी व अग्निशमन विभाग को दी। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। तीनों कर्मचारी आग की लपटों में घिर गए। इधर, दमकल की पांच गाड़ियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। घटना के बाद टीम अंदर पहुंची और तीन कर्मचारियों के जले शव बरामद किए। पूरा टेंट हाउस आग की भेट चढ़ चुका है।

घटना की वजह का लगाया जा रहा पता

मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसपी सिटी हरबंस सिंह और सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धौनी और सीएफओ गौरव भी पहुंच गए थे। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

See also  पूर्व सैनिकों की भूमि के स्वामित्व का मुद्दा अजय भट्ट ने उठाया संसद में
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, जानें किस चक्कर में नप गई ‘खाकी’?

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में खनन की सूचना पर पहुंची प्राधिकरण की टीम...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...