Home Breaking News केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला! दिल्ली जल बोर्ड में ठेके पर काम कर रहे 700 कर्मचारियों को किया पक्का
Breaking Newsदिल्लीराज्‍य

केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला! दिल्ली जल बोर्ड में ठेके पर काम कर रहे 700 कर्मचारियों को किया पक्का

Share
Share

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड के सैकड़ों कर्मचारियों को नए साल पर बड़ा तोहफा दिया है। दिल्ली जल बोर्ड के सैकड़ों कच्चे कर्मचारी अब पक्के किए गए हैं। अरविंद केजरीवाल सरकार के इस फैसले से 700 कर्मचारियों की सरकारी नौकरी पर्मानेंट हो गई है और सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए सभी लाभ इन्हें अब मिलेंगे। अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को खुद कर्मचारियों को अपने हाथों अप्वाइंटमेंट लेटर (नियमित होने का सर्टिफिकेट) दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली जल बोर्ड में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया गया है। दिल्ली सचिवालय में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में बुधवार को माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उन अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई नौकरी का सर्टिफ़िकेट दिया।

इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड के 700 कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया है। बुधवार को इन्हें पक्की नौकरी का पत्र देते हुए खुशी हो रही है। अब इन कर्मचारियों के जीवन में भी खुशहाली आएगी। दिल्ली में पहली बार इतने बड़े स्तर पर कर्मचारी पक्के किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब से हमारी सरकार आई है हर वर्ग का ध्यान रखा जा रहा है।

इसके साथ ही जब से हमारी सरकार आई है बहुत सारे काम हुए हैं। बिजली पानी के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है। उनकी देश भर में चर्चा है। आज इन कर्मचारियों को पक्का कर भी बड़ा काम किया जा रहा है। देश में जब कभी सरकारें सरकारी कार्यों को प्राइवेट हाथों में रहे हैं, हम कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर रहे हैं। हमारी इच्छा है कि जिन भी विभागों में कच्चे कर्मचारी हैं उन्हें भी पक्का किया जाए। मगर दूसरे विभागों में कर्मचारियों को पक्का किए जाने का अधिकार केंद्र सरकार के पास है, मगर हमारा प्रयास जारी है। जल बोर्ड में हम इसलिए कर पाए कि क्योंकि जल बोर्ड स्वायत्त संस्था है।

See also  फोनरवा अध्यक्ष से मिले बीजेपी नोएडा पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष

बता दें कि दिसंबर, 2021 में दिल्ली जल बोर्ड ने फेलो भर्ती 2021 का नोटिफिकेशन जारी किया था। यहां सीनियर फेलो, फेलो और एसोसिएट फेलो पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को दिल्ली जल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट delhijalboard.nic.in के माध्यम से आवेदन कर करना था। इस प्रक्रिया के तहत 30 खाली पदों को भरा जाएगा। बता दें कि सीनियर फेलो पद पर नौकरी पाने वाले उम्मीदवार को हर महीने 2 लाख रुपये का वेतन दिया जाएगा। फेलो पद पर हर महीने 1 लाख 25 हजार रुपये और एसोसिएट फेलो को 75000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...