Home Breaking News यमुना प्राधिकरण के बड़े प्रोजेक्ट, Noida में 67 हजार करोड़ का निवेश, जानिए पूरी खबर
Breaking Newsएनसीआरनोएडा

यमुना प्राधिकरण के बड़े प्रोजेक्ट, Noida में 67 हजार करोड़ का निवेश, जानिए पूरी खबर

Share
Share

नोएडा। यमुना प्राधिकरण ने 67 हजार करोड़ रुपये के निवेश लक्ष्य को पूरा करने के लिए रोडमैप तैयार कर लिया है। प्राधिकरण ने भूखंड योजना निकालकर इसकी शुरुआत भी कर दी है। नवंबर में प्राधिकरण कुछ और योजनाएं निकालने जा रहा है। मेडिकल डिवाइस पार्क में बड़े निवेश के लिए प्राधिकरण देश के कुछ शहरों में रोड शो करने जा रहा है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) का निर्माण शुरू होने के बाद यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में निवेशकों की रुचि बढ़ी है। निवेश प्रस्तावों में बढ़ोतरी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने निवेश लक्ष्य को सात हजार करोड़ से बढ़ाकर 67 हजार करोड़ कर दिया है।

प्राधिकरण ने इसका रोडमैप भी तैयार कर लिया है। जिन योजनाओं के जरिये प्राधिकरण यह लक्ष्य पूरा करेगा, उन्हें चिह्नित कर उन पर अमल भी शुरू कर दिया है।

किसानों के समर्थन में भारतीय किसान संगठन एकता के प्रतिनिधिमंडल पहुंचे लुकसर जेल

साल के आखिरी दो महीनों में राजस्व जुटाने की तैयारी

नवंबर और दिसंबर इस लिहाज से अहम होंगे। प्राधिकरण इन दो माह में भूखंड योजनाओं के जरिये खासा राजस्व जुटाने की तैयारी में है। प्राधिकरण सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह का कहना है कि निवेश लक्ष्य को पूरा करने के लिए योजनाओं को चिह्नित कर लिया गया है। नई योजनाओं पर भी काम हो रहा है।

मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए होंगे रोड शो

यमुना प्राधिकरण ने हाल में दिल्ली में मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए इन्वेस्टर समिट किया था। प्राधिकरण मुंबई, बेंगलुरू, अहमदाबाद समेत अन्य शहरों में रोड शो करने की तैयारी में है। साथ ही इजरायल, जर्मनी, अमेरिका आदि देशों में भी रोड शो होंगे।

See also  नोएडाः प्रेग्नेंट बेटी की देखभाल के लिए आई मां ने नवजात नाती को दो लाख में बेचा, 8 माह बाद मिला बच्चा

फिल्म सिटी के लिए प्री बिड मीटिंग आज

यमुना प्राधिकरण फिल्म सिटी के विकासकर्ता के चयन के लिए सोमवार को लखनऊ में प्री बिड मीटिंग करेगा। औद्योगिक विकास आयुक्त की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव व करीब 20 कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जो फिल्म सिटी की वैश्विक निविदा को लेकर अपने सुझाव व जानकारी का आदान-प्रदान करेंगे।

परियोजनाएं                                     निवेश

मेडिकल डिवाइस पार्क                        3800

डाटा सेंटर                                       17000

फिल्म सिटी                                      10000

इलेक्ट्रिक क्लस्टर                                8000

औद्योगिक क्लस्टर                               7000

लॉजिस्टिक एंड वेयरहाउसिंग               10000

व्यावसायिक भूखंड                              5400

होटल                                                3900

Share
Related Articles