लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का चुनाव जीतने के लिए चक्रव्यूह की रचना करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए चुनाव से पहले सभी कील-कांटे दुरुस्त किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को भाजपा ने चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी और संगठन प्रभारी बनाए हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को यूपी विधानसभा इलेक्शन के लिए चुनाव प्रभारी बनाया गया है। उनके अलावा सात सह-प्रभारी और छह संगठन प्रभारी भी बनाए गए हैं।
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने यूपी प्रभारी बनाए जाने के साथ-साथ संगठनात्मक नियुक्तियां भी की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान चुनाव प्रभारी बनाया गया है। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युव मामसे व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय संसदीय कार्य और संस्कृति व पर्यटन राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राज्य सभा सदस्य सरोज पांडेय, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे, हरियाण सरकार के पूर्व मंत्री कैप्टेन अभिमन्यु, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्य सभा सदस्य विवेक ठाकुर को यूपी चुनाव का सह-प्रभारी बनाया गया है।
भाजपा के छह संगठन प्रभारी भी नियुक्त किए हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश का जिम्मा सांसद संजय भाटिया को दिया गया है। इसी तरह ब्रज क्षेत्र की बिहार के विधायक संजीव चौरसिया, अवध क्षेत्र की राष्ट्रीय मंत्री वाय. सत्या कुमार, कानपुर क्षेत्र की राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, गोरखपुर क्षेत्र की राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन और काशी क्षेत्र की यूपी के सह प्रभारी सुनील ओझा को जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा ने यूपी के अलावा अन्य राज्यों में भी प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी है, उनके साथ लाकेट चटर्जी और सरदार आरपी सिंह को सह-प्रभारी बनाया गया है। पंजाब चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ-साथ हरदीप पुरी, मीनाक्षी लेखी, विनोद चावड़ा को प्रभारी नियुक्त किया गया है। गोवा चुनाव की जिम्मेदारी महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दी गई है। मणिपुर चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रभारी बनाया गया है।
बता दें कि वर्ष 2022 की शुरुआत में कुल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसमें से चार राज्यों में भाजपा की सरकार है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को मिशन 2024 का सेमीफाइनल भी माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। यदि भाजपा फिर से यूपी चुनाव जीतने में कामयाब रही तो लोकसभा में भी जीत की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।
- # BJP election co-in-charge
- # BJP election organization in-charge
- # BJP made elections incharge
- # BJP UP Chunav Prabhari
- # Dharendra Pradhan
- # Dharmendra Pradhan UP election incharge
- # lucknow-city-politics
- # state
- # UP Assembly Election 2022
- # UP assembly elections
- # UP BJP
- # UP Politics
- # UP Vidhan Sabha Election
- # Uttar Pradesh Latest news
- # Uttar Pradesh news
- # धर्मेंद्र प्रधान यूपी चुनाव प्रभारी
- # भाजपा चुनाव संगठन प्रभारी
- # भाजपा चुनाव सह-प्रभारी
- # यूपी बीजेपी
- lucknow news
- national news
- news
- up news