Home Breaking News BJP की एक और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, 91 सीटों के लिए किसे कहां से मिला मौका, देखें यहां
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

BJP की एक और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, 91 सीटों के लिए किसे कहां से मिला मौका, देखें यहां

Share
Share

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सत्ता बरकरार रखने के प्रयास में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने 18वीं विधानसभा के गठन के लिए होने वाले चुनाव के लिए शुक्रवार को प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की। भाजपा मुख्यालय से जारी की गई इस तीसरी सूची में 91 प्रत्याशियों के नाम हैं।

भारतीय जनता पार्टी की तीसरी सूची में भी लखनऊ के प्रत्याशियों के नाम नहीं है। अभी भी लखनऊ की कई सीट पर पेंच हैं। इसके साथ ही उन्नाव में विधानसभा अध्यक्ष पंडित हृदयनारायण दीक्षित की सीट पर भी अभी संशय है। दीक्षित उन्नाव की भगवंतनगर से विधायक हैं। वह नौवीं से लेकर 12वीं विधानसभा के गठन में लगातार चुनाव जीते, इसके बाद उनको 2017 में सफलता मिली।

प्रदेश में अभी भाजपा को सहयोगी दलों को भी कई सीट देनी है। प्रदेश में भाजपा की कई जिलों में लगभग एक-दो सीटों पर सस्पेंस बना है। इनमें मऊ व आजमगढ़ से लेकर बलिया तक कई सीट हैं। समाजवादी पार्टी के बाद भाजपा ने भी प्रतापगढ़ के कुंडा से निर्दलीय दबंग विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ प्रत्याशी उतार दिया है। सिंधुजा मिश्रा यहां पर राजा भैया को चुनौती देंगी। पूर्व मंत्री अनुपमा जयसवाल को बहराइच के बहराइच सदर से प्रत्याशी बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी को देवरिया से प्रत्याशी घोषित किया है। सुल्तानपुर की कादीपुर सुरक्षित सीट से भाजपा ने पुराने चेहरे को तरजीह दी है। यहां से विधायक राजेश गौतम इस बार भी उम्मीदवार हैं।

बाराबंकी के हैदरगढ़ से कटा बैजनाथ रावत का टिकट

See also  नोएडा के सेक्टर-137 में स्थित एक हाई राइज सोसाइटी में बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी

भारतीय जनता पार्टी ने बाराबंकी के हैदरगढ़ से विधायक बैजनाथ रावत का टिकट काट दिया है। उनकी जगह पर दिनेश रावत को उतारा है। इसके साथ ही तीन लोगों को दोबारा मौका मिला है। पार्टी ने बाराबंकी सदर और हैदरगढ़ से नया प्रत्याशी उतारा है। रामनगर से शरद अवस्थी, कुर्सी से साकेन्द्र प्रताप वर्मा, दरियाबाद से सतीश शर्मा, सदर से अरविंद मौर्य, हैदरगढ़ से दिनेश रावत और जैदपुर से अमरीश रावत को प्रत्याशी बनाया है।

आजमगढ़ में भाजपा ने दस में से छह सीटों पर उतारे प्रत्याशी

बहुजन समाज पार्टी तथा समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाने वाले आजमगढ़ में भाजपा ने दस विधानसभा में से नौ पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। गोपालपुर से सत्येंद्र राय, आजमगढ़ से अखिलेश मिश्र, निजामाबाद से मनोज यादव, दीदारगंज से कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, लालगंज से नीलम सोनकर, मेंहनगर से मंजू सरोज। पुराने चेहरों में अखिलेश मिश्र गुड्डू तथा कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा हैं। वर्ष 2017 में मेंहनगर से भाजपा एवं सुभासपा गठबंधन में सुभासपा की प्रत्याशी रहीं मंजू सरोज अब भाजपा का चेहरा हैं। भाजपा ने इकलौती सीट फूलपुर-पवई से अभी किसी को उम्मीदवार नहीं बनाया है। समाजवादी पार्टी ने यहां से भाजपा विधायक अरुणकांत के पिता रमाकांत यादव को टिकट दिया है। नीलम सोनकर पहली बार विधायक बनने के लिए चुनाव लड़ेंगी। वह लालगंज सुरक्षित सीट से वर्ष 2014 में भाजपा से सांसद चुनी गईं थीं। वर्तमान में भाजपा संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।

मंत्रियों के टिकट बरकरार

मंत्री सुरेश पासी को सुल्तानपुर के जगदीशपुर।

मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती को प्रतापगढ़ से पट्टी।

See also  'हन्ना' समुद्री तूफान, अमेरिका के टेक्सास तट से टकराया मचा सकता है भारी तबाही

मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को प्रयागराज के इलाहाबाद पश्चिम।

मंत्री नंद गोपाल नंदी को प्रयागराज के इलाहाबाद दक्षिण।

मंत्री रमापति शास्त्री को गोंडा के मनकापुर।

मंत्री जय प्रताप सिंह को सिद्धार्थनगर के बांसी।

मंत्री सतीश द्विवेदी को सिद्धार्थनगर इटवा।

मंत्री जयप्रकाश निषाद को देवरिया के रुद्रपुर।

मंत्री सूर्य प्रताप शाही को देवरिया के पथरदेवा।

मंत्री उपेंद्र तिवारी को बलिया के फेफना।

भाजपा से इनको मिले टिकट

करनैलगंज से        अजय कुमार सिंह

तरबगंज से            प्रेम नरायण पांडेय

मनकापुर (अजा) से  रमापति शास्त्री

गौरा से                  प्रभात कुमार वर्मा

कपिलवस्तु (अजा) से श्यामधनी राही

बांसी से                जय प्रताप सिंह

इटवा से                 डा. सतीश चंद्र द्विवेदी

डुमरियागंज से        राघवेन्द्र प्रताप सिंह

हरैया से                 अजय कुमार सिंह

कप्तानगंज से          चंद्र प्रकाश शुक्ला

बस्ती सदर से           दयाराम चौधरी

महादेवा (अजा) से     रवि कुमार सोनकर

खलीलाबाद से         अंकुर राज तिवारी

धनघटा (अजा) से      गणेश चंद्र चौहान

फरेंदा से                  बजरंग बहादुर सिंह

पनियारा से              ज्ञानेन्द्र सिंह

कैम्पियारगंज से       फतेहबहादुर सिंह

पिपराइच से             महेन्द्र पाल सिंह

सहजनवा से             प्रदीप शुक्ला

खजनी (अजा) से       श्रीराम चौहान

बांसगांव (अजा) से     विमलेश पासवान

See also  जिला अधिकारी रविंद्र कुमार ने अस्थाई गोशाला का निरीक्षण कर जाना हाल

चिल्लूपार से              राजेश त्रिपाठी

फाजिलनगर से         सुरेंद्र कुशवाहा

कुशीनगर से            पीएन पाठक

हाटा से                   मोहन वर्मा

रुद्रपुर से                 जय प्रकाश निषाद

देवरिया से                शलभ मणि त्रिपाठी

पथरदेवा से               सूर्य प्रताप साही

रामपुर कारखाना से   सुरेन्द्र चौरसिया

बरहज से                  दीपक मिश्रा ‘शाका’

गोपालपुर से              सत्येंद्र  राय

आजमगढ़ से             अखिलेश मिश्रा ‘गुड्डू’

निजामाबाद से            मनोज यादव

दीदारगंज से               डा कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा

लालगंज (अजा) से      नीलम सोनकर

मोहनगर (अजा) से      मंजू सरोज

बेल्थरा रोड (अजा) से   छट्टू राम

रसड़ा से                    बब्बन राजभर

सिकंदरपुर से             संदय यादव

फेफना से                   उपेन्द्र तिवारी

बदलापुर से                रमेश चंद्र मिश्रा

जौनपुर से                 गिरीश चंद्र यादव

जफराबाद से             डा हरेन्द्र प्रसाद सिंह

केराकत (अजा) से      दिनेश चौधरी

जमुनिया से                सुनीता परीक्षित सिंह।

Share
Related Articles
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

इजराइल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ : पहलगाम आतंकी हमले पर इजराइली राजदूत

इजराय: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए “घृणित” आतंकवादी हमले की भारत...

Breaking Newsउत्तराखंडराज्‍य

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज ने उड़ाया ड्रोन, 29 मिनट में 35 KM दूर कोटाबाग CHC पहुंचाई दवा

हल्द्वानी: उत्तराखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक और क्रांतिकारी कदम उठाते हुए मेडिकल...

Breaking Newsव्यापार

Flipkart का IPO से पहला बड़ा कदम, सिंगापुर से ‘घर वापसी’ की तैयारी, जानिए क्यों किया जा रहा है ऐसा

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट को कथित तौर पर कंपनी के बेस या...