Home Breaking News राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, सुशील मोदी और मांझी का नाम नहीं, यहां देखें पूरी लिस्ट
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, सुशील मोदी और मांझी का नाम नहीं, यहां देखें पूरी लिस्ट

Share
Share

लखनऊ। BJP Rajya Sabha Election List: भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के सात प्रत्याशियों की सूची रविवार को घोषित कर दी है। पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश के लिए घोषित किये गए प्रत्याशियों में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह, भाजपा के वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, मथुरा के पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, पूर्व विधायक साधना सिंह, पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, पूर्व राज्य मंत्री डा.संगीता बलवंत और आगरा के पूर्व महापौर नवीन जैन शामिल हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए आरपीएन सिंह को पार्टी में समायोजित करने की चर्चा काफी दिनों से चल रही थी। उन्हें राज्यसभा भेजने का निर्णय कर पार्टी ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।

सुधांशु त्रिवेदी एकमात्र प्रत्याशी हैं जिन्हें पार्टी ने उत्तर प्रदेश से फिर संसद के उच्च सदन में भेजने का फैसला किया है। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न सम्मान देने की घोषणा के बाद भाजपा ने यूपी सहकारी बैंक के अध्यक्ष रह चुके चौधरी तेजवीर सिंह को राज्यसभा भेजने की घोषणा कर जाट बिरादरी को सियासी संदेश दिया है।

साधना सिंह चंदौली की मुगलसराय सीट से भाजपा की विधायक रही हैं। बतौर भाजपा प्रत्याशी गाजीपुर सदर सीट से 2017 में विधायक निर्वाचित हुईं डा.संगीता बलवंत योगी सरकार के पहले कार्यकाल में राज्य मंत्री थीं। वहीं उद्योगपति नवीन जैन व्यवसायी वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं।

See also  मि टू के मुद्दे पर घिरे भाजपा सरकार में मंत्री एम जे अकबर पर अब बीजेपी का रूख धीरे धीरे स्पष्ट होता जा रहा है।

नारी शक्ति वंदन अभियान की तैयारियों में जुटी भाजपा की ओर से घोषित सात प्रत्याशियों में दो महिलाएं हैं। पार्टी ने सामाजिक समीकरण को भी साधने की कोशिश की है। उप्र के लिए घोषित प्रत्याशियों में दो अगड़ी जातियों के हैं जबकि चार अन्य पिछड़ी जातियों से हैं जबकि एक जैन (अल्पसंख्यक) समुदाय से है।

कुशीनगर राजघराने से ताल्लुक रखने वाले आरपीएन सिंह पिछड़ों में शुमार सैंथवार जाति से हैं। पूर्वांचल के कई जिलों में इस जाति का प्रभाव है। सुधांशु त्रिवेदी ब्राह्मण जबकि संगीता सिंह ठाकुर हैं। चौधरी तेजवीर सिंह जाट बिरादरी तो डा.संगीता बलवंत बिंद (निषाद) समाज से हैं।

अमरपाल मौर्य भी पिछड़ी जाति से हैं तो नवीन जैन का ताल्लुक जैन समाज से है। भाजपा के सांगठनिक क्षेत्रों के लिहाज से घोषित प्रत्याशियों में दो ब्रज क्षेत्र, तीन काशी क्षेत्र तथा एक-एक गोरखपुर व अवध क्षेत्र से हैं।

गौतलब है कि प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटें दो अप्रैल को रिक्त हो रही हैं। इनमे से नौ सीटें भाजपा व एक सपा के पास है। रिक्त होने जा रही इन 10 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन की आखिरी तारीख 15 फरवरी है। राज्यसभा चुनाव 27 फरवरी को होगा। विधान सभा के संख्याबल के आधार पर भाजपा सात सीटें आसानी से जीतने की स्थिति में है।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, जानें किस चक्कर में नप गई ‘खाकी’?

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में खनन की सूचना पर पहुंची प्राधिकरण की टीम...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...