Home Breaking News भाजपा के पास झूठ फैलाने का बड़ा प्रचारतंत्र, कोई भी साजिश कर सकती है BJP: अखिलेश
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

भाजपा के पास झूठ फैलाने का बड़ा प्रचारतंत्र, कोई भी साजिश कर सकती है BJP: अखिलेश

Share
Share

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा कोई भी साजिश कर सकती है। उसके पास झूठ फैलाने का बड़ा प्रचारतंत्र है। जर्मनी के तानाशाह हिटलर के पास तो एक ही प्रचारमंत्री था पर यहां तो कई हैं। हमें इनसे सावधान रहना है। अखिलेश ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हुई हैं।

समाजवादी सरकार के समय बड़े अस्पतालों और मेडिकल कालेजों में खरीदी गई कीमती मशीनें नहीं चल पा रही हैं। वरिष्ठ डाक्टर मजबूरी में इनसे काम चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को बनाए रखती तो मरीजों की जान से खिलवाड़ नहीं होता। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र को बर्बाद कर दिया है। कोरोना काल में तो संक्रमित लोगों को अनाथ छोड़ दिया था। आक्सीजन के अभाव में कितनी जानें गई थीं।

अखिलेश ने किया डा. कफील की पुस्तक गोरखपुर अस्पताल त्रासदी का विमोचन: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय में गोरखपुर के डा. कफील खान की पुस्तक गोरखपुर अस्पताल त्रासदी-अस्पताल से जेल तक का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज में आक्सीजन की कमी से वहां भर्ती बच्चों की जब सांसे थम गई थी, उस पूरी घटना का जिक्र इस किताब में दर्ज है। इस मामले में डा. कफील को जो दुख, परेशानी व जेल यातना झेलनी पड़ी उसका भी विवरण इसमें दिया गया है।

सपा अध्यक्ष बोले, किताब में है डा. कफील के दुख, परेशानी व जेल यातना का विवरण: सपा अध्यक्ष ने कहा कि वे खुद डा. कफील के पीड़ित परिवार से मिले थे और उन्हें मदद भी मुहैया कराई थी। अगर उस समय जापानी बुखार से इलाज की पर्याप्त सुविधाएं मिल जाती तो तमाम बच्चों की मौतें नहीं होती। इस मौके पर डा. कफील ने कहा कि गोरखपुर में 10 अगस्त 2017 को मानव नरसंहार हुआ था जिसकी कहानी इस पुस्तक में उन्होंने लिखी है।

See also  राज्यपाल ने दिलाई नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी को शपथ

अखिलेश यादव ने बताया क‍ि वो इस घटना के बाद गोरखपुर गए थे और उन्होंने इंसाफ की लड़ाई लड़ी इसलिए इस किताब का विमोचन उनसे ही करने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में जापानी बुखार से हर साल हजारों बच्चों की जिंदगी खत्म हो जाती है। 1978 से अब तक 25 हजार बच्चे इसका शिकार हो चुके हैं। एक लाख से ज्यादा बच्चे हमेशा के लिए अपाहिज हो चुके हैं। इस बीमारी से दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के गरीब बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं।सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- बीजेपी कर सकती है साजिश, झूठ फैलाने का है बड़ा प्रचारतंत्र

Share
Related Articles