Home Breaking News जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, चली गोली
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, चली गोली

Share
Share

सीतापुर। महोली के महसुनियागंज में जमीनी विवाद में दो पक्षों में फायरिंग हुई। लाठी-डंडे भी चले।गोली और डंडे की पिटाई से दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। विवाद चचेरे भाइयों के बीच हुआ। पुलिस मामले की जांच और आरोपितों की तलाश कर रही है।

महसुनियागंज में रहने वाले राकेश सिंह का अपने ही चचेरे भाईयों लंबरदार सिंह, सुनील सिंह व अनिल सिंह से जमीनी विवाद है। राकेश सिंह के बेटे आदित्य ने बताया कि शनिवार की सुबह-सुबह वह अपने पिता के साथ खेत पर गया था। खेत पर काम करने के दौरान ही अनिल सिंह, सुनील सिंह पुत्रगण लंबरदार सिंह व लंबरदार सिंह आ गए और विवाद करने लगे।

गाली-गलौज के बाद पिता राकेश की पिटाई कर दी और गोली मार दी। गोली कान के पास से निकल गई। लाठी-डंडों से भी पीटा गया। राजकुमार और सत्यम की पिटाई भी की गई। गोली लगने से घायल राकेश सिंह जमीन पर गिर गए तो विपक्षी भाग निकले। परिवारजन घायलों को लेकर सीएचसी महोली पहुंचे। उधर, मामले की जानकारी पर कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। घायलों के परिवारजन के बयान लिए गए हैं। फायरिंग करने वालों की तलाश की जा रही है।

वायरल हुआ फायरिंग का वीडियो : जमीनी विवाद में मारपीट और फायरिंग का वीडियो भी वायरल हुआ। वीडियो में एक व्यक्ति हाथ में पिस्टल लेकर दौड़ता नजर आ रहा है। बाद में गोली की आवाज भी सुनाई देती है। लाठी-डंडे से पिटाई भी की जाती है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। उधर, दिनदहाड़े चली गोली से गांव में दहशत का माहौल है। मजे की बात यह कि कस्बा इंजार्च को वायरल वीडियो में असलहा और फायरिंग नजर ही नहीं आ रही।

See also  UP में 13 IAS अधिकारियों का तबादला, प्रयागराज सहित कई जिलों के DM बदले

राकेश और अनिल सिंह चचेरे भाई हैं। जमीन के मामले को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। लाइसेंसी शस्त्र से फायरिंग की गई है। मामले की जांच की जा रही है। – अमन सिंह, सीओ महोली

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...