Home Breaking News BMW कार यमुना एक्सप्रेसवे से 20 फीट नीचे गिरी, एक की मौत, दूसरा घायल
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

BMW कार यमुना एक्सप्रेसवे से 20 फीट नीचे गिरी, एक की मौत, दूसरा घायल

Share
Share

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा अंतर्गत दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसे में बीएमडब्ल्यू कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार शनिवार की सुबह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। इस घटना में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना इतना भयंकर था कि मंहगी कार के परखच्चे उड़ गए।

बीएमडब्ल्यू कार के उड़े चिथड़े 

पुलिस ने बताया कि हरियाणा के बहादुरगढ़ के रहने वाले भरत और गौरव बीएमडब्ल्यू कार से नोएडा की तरफ से आगरा के लिए जा रहे थे। हरियाणा नंबर की उनकी कार दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे पर 11वें किमी तक पहुंची, जिसके बाद तेज रफ्तार गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर नीचे पलट गई। इस दुर्घटना में कार के चिथड़े उड़ गए।

कार चालक की मौके पर ही मौत

पुलिस के मुताबिक, भरत ड्राइविंग सीट पर बैठे थे। हादसे के बाद घटनास्थन पर ही उनकी मौत हो गई। उनके साथ बैठे गौरव गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गौरव को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

तेज रफ्तार ने बाइक सवार की जान ली

वहीं, शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा अंतर्गत थाना बीटा-2 क्षेत्र के एच्क्षर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक पर सवार 2 छात्रों को एक वाहन ने टक्कर मार दिया। इस घटना में 22 साल वर्षीय छात्र कार्तिक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक अन्य को गंभीर चोटें आई है। पुलिस मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि तेज रफ्तार में एक अज्ञात वाहन चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मृत छात्र के परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

See also  माफिया डॉन अतीक अहमद की बेनामी संपत्तियों पर फिर एक्‍शन, पुलिस करेगी कुर्क
Share
Related Articles
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

पोप फ्रांसिस का 88 साल की आयु में निधन, वेटिकन सिटी में ली अंतिम सांस

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का सोमवार को निधन हो गया है। वेटिकन...