नोएडा। 15 वर्ष पहले नौ वर्ष के शिवम मावी भारत के लिए खेलने का सपना संजोए क्रिकेट खेलना शुरू करता है और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखता है। परिस्थितियां विपरीत रही, लेकिन हार नहीं मानी। दिन प्रतिदिन अपने लक्ष्य की ओर बढ़ता गए।
कभी दोस्तों की किट लेकर क्रिकेट खेला तो कभी चोट और करंट से जूझे लेकिन जो नहीं डिगा वो था संकल्प और फिर 27 दिसंबर 2022 को वो दिन भी आ गया। जब शिवम मावी को भारतीय टीम के लिए चुना। मंगलवार रात को जारी सूची में श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए उनको भारतीय दल में शामिल किया गया है।
6 करोड़ रुपये में गुजरात टाइटंस ने खरीदा
वैसे तो तेज गेंदबाज शिवम मावी 2018 में अंडर-19 विश्वकप में भारत के लिए खेल चुके हैं, लेकिन राष्ट्रीय टीम में आने इंतजार बना हुआ था। सेक्टर-52 में रहने वाले शिवम मावी 2018 में आइपीएल में भी खेल रहे हैं। 2023 सत्र के लिए उनको छह करोड़ रुपये में गुजरात टाइटंस ने खरीदा है।
UP में 7 IPS अफसरों का ट्रांसफर, बदले गए बरेली और कानपुर जोन के ADG
कोलकाता नाइट राइडर्स का थे हिस्सा
इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे। साथ ही उत्तर प्रदेश की टीम में लगातार खेल रहे हैं। शिवम के कोच फूल चंद शर्मा ने बताया कि वह बेहद जुझारू हैं। कभी हार नहीं मानते हैं। साथ ही उनके पिता पंकज मावी व स्वजन ने भी बहुत संघर्ष किया। उसकी मेहनत के साथ स्वजन की सामूहिक साधना का फल है कि आज वह भारत के खेलगा।
डेल स्टेन को आदर्श मानने वाले शिवम को सबसे पहले दिल्ली अंडर-14 में खेलने का मौका मिला। यहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। बावजूद दिल्ली अंडर-16 टीम में चयन नहीं हुआ तो वह उत्तर प्रदेश से खेलने लगे। फिर अंडर-19 में उत्तर प्रदेश के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उसके आधार पर उनका चयन अंडर-19 विश्वकप हुआ।