Home Breaking News Greater Noida: दो पक्षों के बीच विवाद में चली गोलियां, दो घायल
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

Greater Noida: दो पक्षों के बीच विवाद में चली गोलियां, दो घायल

Share
Share

ग्रेटर नोएडा। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में रास्ते को लेकर विवाद हो गया। थोड़ी देर कहासुनी हुई, फिर मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों की तरफ से लाठी-डंडों के साथ गोली चल गईं।

इसमें एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया है।

मामला रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के गांव भोयरा का है। जहां दो पक्षों में खड़ंजा लगाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद मारपीट में करीब 150 राउंड गोलियां चली। मारपीट में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए।

घायलों को नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एडीसीपी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि गांव के रहने वाले भीष्म पाल और सुनील के मध्य खड़ंजे के विवाद को लेकर फायरिंग व मारपीट की गई। इसमें एक 14 वर्षीय बच्चा पत्थर लगने से चोटिल हो गया। उस दौरान वह बच्चा वहां खड़ा हुआ था।

राम सिंह (70) घायल हुए हैं, जिनको उपचार हेतु निजी अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। शांति व्यवस्था कायम है। अभियोग पंजीकृत कर तीन अभियुक्त भीष्मपाल, राजपाल रिंकू को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

See also  हरदोई में बाग में बच्चों को मिले हैंड ग्रेनेड: सब्जी के लिए कर रहे थे खुदाई, खिलौना समझकर ले आए थे घर, पुलिस जांच में जुटी
Share
Related Articles
Breaking Newsमनोरंजनसिनेमा

Kesari Chapter 2 BO Collection: 40 करोड़ के पार हुई फिल्म, जानें छठे दिन कितने छापे नोट?

हैदराबाद: ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ ने दर्शकों के...

Breaking Newsव्यापार

अब गाड़ियों के हॉर्न नहीं करेंगे आपका दिमाग खराब, गडकरी की नई योजना- वाहनों से निकलेंगे मेलोडियस धुन

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वाहनों को...

Breaking Newsखेल

भारत और पाकिस्तान के बीच नहीं होगा क्रिकेट मैच? पहलगाम हमले के बाद सामने आया ये बयान

पहलगाम में कायराना आतंकी हमले के बाद अब भारत पाकिस्तान को सबक...