Home Breaking News ग्रेटर नोएडा: यमुना नदी की सफाई के लिए शुरू हुआ अभियान, लोगों को किया जा रहा जागरूक
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

ग्रेटर नोएडा: यमुना नदी की सफाई के लिए शुरू हुआ अभियान, लोगों को किया जा रहा जागरूक

Share
Share

ग्रेटर नोएडा। नमामि गंगे की तर्ज पर यमुना नदी की सफाई के लिए भी अभियान शुरू हो गया है। रविवार को जिले के मकनपुर खादर गांव में यमुना नदी के घाट की सफाई की गई। इससे पहले गांव में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें जिला पंचायती राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने यमुना नदी की सफाई करने से पहले यमुना नदी की आरती की। ग्रामीणों के साथ यमुना नदी की सफाई में पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया।

जिला पंचायती राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार विश्व की पवित्र नदियों गंगा और यमुना की सफाई के लिए प्रतिबद्ध है। नमामि गंगे की तर्ज पर यमुना नदी की सफाई के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। जिले के जिन गांवों से होकर यमुना नदी गुजर रही है। वहां तटों की सफाई के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों को नदियों का महत्व बताते हुए स्वच्छता की अलख जगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर गांवों में नदियों के किनारे अंतिम संस्कार करने की पद्धति है। जहां अंतिम संस्कार के बाद लोग कपड़े, दवाइयां व अन्य वस्तु छोड़ जाते हैं। जिससे नदियां प्रदूषित हो रही हैं। इस संबंध में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यमुना नदी की स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

यमुना आरती कर जलाए दीपक

उधर, नोएडा के सेक्टर- 126 स्थित रायपुर खादर में रविवार को यमुना आरती का आयोजन कर नदी को स्वच्छ और सुंदर रखने की शपथ ली गई है। देर शाम शुरू हुए कार्यक्रम में क्षेत्रीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग मेरठ गंगा प्रसाद मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देकर नदियों के संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया है। वक्ताओं ने यमुना नदी को स्वच्छ करने के तरीके और लोगों की भूमिका के साथ जागरूकता कार्यक्रम चलाने का आह्वान किया। यमुना आरती के बाद नदी के किनारे पर दीपक जलाए गए। इस मौके पर मंत्रोचारण के साथ पूजन-अर्चन भी किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे स्थानीय निवासी, स्वयंसेवक और वन प्रभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने लोगों को जागरूक कर नदियों को स्वच्छ रखने की शपथ ली।

See also  लेखक नीलोत्पल मृणाल पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप, कोर्ट से मिली बड़ी राहत, 31 मई तक नहीं होगी गिरफ्तारी

जिला प्रभागीय वन अधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण और नदियों की मौजूदा स्थिति के प्रति जागरूक करना है। शासन की मंशा के अनुरूप कार्य किया जा रहा है। इसमें विभिन्न तरीकों से कार्य किया जा रहा है। वहीं कार्यक्रम में वन प्रभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य विभागों के लोग मौजूद रहे हैं।

Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

क्या है ‘एक राज्य, एक RRB’ योजना? एक मई से बनने जा रही हकीकत; बैंकों पर क्या होगा असर

हैदराबाद: भारत सरकार की ‘एक राज्य-एक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक’ योजना 1 मई, 2025...

Breaking Newsखेल

PSL के खाली स्टेडियम में भी IPL की ही धूम, फैन ने ऐसे उठाया मैच का मजा

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का खुमार सब पर चढ़ा है. पूरी...