ओटावा। कनाडा में आखिरी कैप्टिव किलर व्हेल किस्का की मौत हो गई है। यह जानकारी ओंटारियो सरकार ने शुक्रवार देर रात को दी है। उन्होंने बताया कैप्टिव किलर व्हेल किस्का के स्थान थीम पार्क में उसकी मौत हो गई है। कनाडा के सॉलीसिटर जनरल मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ब्रेंट रॉस ने एक ईमेल में कहा कि मारिनलैंड ने मंत्रालय को बताया था कि किस्का नाम की व्हेल का 9 मार्च 2023 को मरीनलैंड में निधन हो गया है।
किस्का की 47 साल की आयु में मौत
मारिनलैंड नियाग्रा फॉल्स, ओंटारियो में एक थीम पार्क है। किस्का की उम्र लगभग 47 साल पुरानी थी। मरीनलैंड ने कहा कि हाल के सप्ताहों में किस्का के स्वास्थ्य में गिरावट आई थी। जिसके बाद कैनेडियन गैर-लाभकारी एनिमल जस्टिस समूह ने किलर व्हेल के मरीनलैंड के इलाज की जांच की मांग की थी। यह समूह विशेष रूप से पशु अधिकारों की वकालत करता है।
गाजियाबाद में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, गोली लगने से बदमाश घायल
एनिमल जस्टिस समूह ने की जांच की मांग
गैर-लाभकारी एनिमल जस्टिस समूह के कार्यकारी निदेशक केमिली लैबचुक ने किस्का की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। तो वहीं उन्होंने थीम पार्क के प्रशासन पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हम उस चीज के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं जो कि किस्का ने मारिनलैंड के हाथों सहन किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम प्रांतीय अधिकारियों से पोस्टमार्टम के परिणामों को सार्वजनिक करने और मारिनलैंड पर गैर कानूनी संकट के लिए मुकदमा चलाने का आह्वान कर रहे हैं।
किस्का को बचाने के लिए किए गई थी हर कोशिश
स्थानीय मीडिया ने थीम पार्क के हवाले से कहा कि समुद्री स्तनपायी देखभाल टीम और विशेषज्ञों ने किस्का के स्वस्थ्य में सुधार करने के लिए हर संभव प्रयास किया। लेकिन इसके बावजूद उसकी मौत हो गई है। समुद्री स्तनपायी देखभाल टीम आखिरी कैप्टिव किलर व्हेल किस्का की मौत पर शोक व्यक्त करेंगे।
पेटा समूह ने किस्का की मौत बताया त्रासदी
पशु अधिकार समूह पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) ने आखिरी कैप्टिव किलर व्हेल किस्का की मौत को “दुनिया का सबसे अकेला ओर्का” बताया है। उन्होंने किस्का की मौत को “त्रासदी के बाद त्रासदी” के रूप में चिह्नित किया है। ऐसा इसलिए क्योंकि किस्का से पहले उसके सभी पांच बछड़े सात साल की उम्र से पहले ही मर गए थे।
160 बार मारिनलैंड का हो चुका था निरिक्षण
रॉस ने कहा कि थीम पार्क में देखभाल के मानकों के अनुपालन का निर्धारण करने के लिए पशु कल्याण सेवाएं ऑनसाइट थीं। उन्होंने कहा कि कानून के तहत देखभाल के मानकों को पूरा करने के लिए पशु कल्याण सेवाओं के काम के हिस्से के रूप में जनवरी 2020 से अब तक 160 बार मारिनलैंड का निरीक्षण किया गया है।