Home Breaking News फिरोजाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा आज: तीन अरब से अधिक की योजनाओं का होगा लोकार्पण और शिलान्यास
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

फिरोजाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा आज: तीन अरब से अधिक की योजनाओं का होगा लोकार्पण और शिलान्यास

Share
Share

फिरोजाबाद। नगर निकाय चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ शुक्रवार को शहर के तिलक इंटर कालेज के मैदान में प्रबुद्ध सम्मेलन और जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। वह अलीगढ़ से दोपहर तीन बजे शहर में आएंगे। उनका हेलीकाप्टर पुलिस लाइंस में उतरेगा। इसके बाद वह कार से तिलक कालेज पहुंचेंगे। यहां वह विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बांटने के साथ ही तीन अरब से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री विकासकार्यों के बारे में भी बताएंगे

चुनाव से पहले हो रही इस सभा से मुख्यमंत्री भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास करेंगे। वह सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही आगे होने वाले विकास कार्यों के बारे में भी बताएंगे। इसलिए भाजपा नेता सभा में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। इस कार्य में मंडल से लेकर बूथ प्रभारियों तक को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जिला प्रशासन ने भी विभिन्न योजनाओं के एक हजार से अधिक लाभार्थियों को बुलाया है।

भाजपा जिला संयोजक वृंदावन लाल गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में 20 से 25 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। लोगों को लाने के लिए बसों, मैजिक वाहन और ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है। इधर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां गुरुवार रात तक चलती रहीं।

भीड़ को नहीं होगी परेशानी

डीएम रवि रंजन ने सुबह कलक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। वहीं सांसद डा. चंद्रसेन जादौन, मेयर नूतन राठौर, नगर विधायक मनीष असीजा, जिला संयोजक, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार सहित अन्य नेताओं ने तिलक कालेज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तिलक कालेज में भीड़ को आने में कोई परेशानी न हो इसलिए सर्विसलेन से आर्य नगर जाने मार्ग पर कालेज की दीवार तोड़कर प्रवेश द्वारा बनाया गया है।

See also  इस प्यार को क्या नाम दें! 5 बच्चों की मां को 4 बच्चों के पिता से हुआ इश्क, फिर दोनों ने...

चेयरमैन, पार्षद और सभासद का चुनाव लड़ने के लिए भाजपा से टिकट की दौड़ में लगे नेताओं के लिए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भीड़ जुटाना पहली परीक्षा जैसा है। वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें मौका दिया है कि वे अधिक से अधिक भीड़ लाकर अपना दम दिखाएं।

बाइक रैली निकालकर दिया योगी के आगमन का संदेश

जन-जन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन का संदेश देने के लिए भाजयुमो पदाधिकारियों ने दूसरे दिन भी बाइक रैली निकली। जलेसर रोड से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई तिलक इंका में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान लोगों से जनसभा को सफल बनाने की अपील की। भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने सुबह नौ बजे जलेसर रोड स्थित दीक्षित मार्केट पर रैली का शुभारंभ किया।

भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी के नेतृत्व में रैली झील की पुलिया, कोटला रोड, कोटला चुंगी चौराहा, नगला बरी चौराहा होते हुए बाईपास, आसफाबाद टूटी पुलिया, भारत टाकीज, रसूलपुर, नालबंद चौराहा, चंद्रवार गेट, संत नगर, रामनगर, नगला विश्नू, लेबर कालोनी, स्टेशन रोड, गांधी पार्क चौराहा होती हुई तिलक इंका में पहुंचकर संपन्न हुई।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, जानें किस चक्कर में नप गई ‘खाकी’?

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में खनन की सूचना पर पहुंची प्राधिकरण की टीम...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...