Home Breaking News नोएडा से बच्चा चुराने वाली महिला गिरफ्तार: बोली- दो बार मिसकैरेज हुआ था, ससुराल वाले पति की दूसरे शादी का दबाव बना रहे थे
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

नोएडा से बच्चा चुराने वाली महिला गिरफ्तार: बोली- दो बार मिसकैरेज हुआ था, ससुराल वाले पति की दूसरे शादी का दबाव बना रहे थे

Share
Share

नोएडा। नोएडा सेक्टर-24 स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल से अगवा नवजात को सेक्टर 24 कोतवाली पुलिस ने सकुशल ढूंढ निकाला है।

महिला की पहचान भोजपुर बिहार की रानी के रूप में हुई है। महिला वर्तमान में भंगेल में किराए पर रहती है। आरोपित रानी ने बताया कि करीब ढाई वर्ष पहले मेरी शादी हुई थी। दो बार मिस कैरिज हो गया था। कोई बच्चा नहीं था।

बच्चा न होने के कारण ससुराल वाले दबाब बना रहे थे कि अगर तेरे बच्चा नहीं हो रहा है तो हम तुझको नहीं रखेंगे और अपने लड़के की दूसरी शादी करा देंगे। इस बार भी मिसकैरिज हो गया था। लेकिन अपने सुसराल वालों को बताया कि उसका बच्चा ईएसआईसी अस्पताल में एनआईसीयू में रखा है।

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 आईएएस अधिकारियों का किया गया तबादला….. लोकेश एम. बने कानपुर के नए कमिश्नर

महिला ने मां से भी बोला झूठ

महिला ने अपनी मां को भी ईएसआईसी अस्पताल में लाकर एनआईसीयू में रखे एक बच्चे को दिखा दिया था कि यह उनका बच्चा है। फिर 24 मई को ईएसआईसी अस्पताल से सुबह के समय एक बच्चे को महिला वार्ड से उठाकर ले गई थी।

बता दें कि मूलरूप से बिहार के रहने वाले तनवीर वर्तमान में गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में परिवार संग रहते हैं। पत्नी इशरत ने 23 मई को एक बच्चे को जन्म दिया था।

सुबह चार बजे किया बच्चा चोरी

प्रसव के बाद प्रसूता को महिला वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। यहां नवजात के साथ मां और बुआ थीं। लेकिन 24 मई की सुबह करीब चार बजे एक महिला नवजात को अगवा कर अपने साथ ले गई थी। जांच में सामने आया था कि एक महिला बच्चे को वार्ड से बाहर ले गई थी। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा था।

See also  नोएडा पुलिस जारी किये दो हेल्पलाइन नम्बर, साइबर क्राइम से बचने के मांगे मदत

वहीं स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल था। स्वजन की तहरीर पर पुलिस अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही थी। करीब एक सप्ताह तक 350 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों से पूछताछ के बाद पुलिस को अहम सफलता मिली है।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधउत्तराखंडराज्‍य

अमीन हत्याकांड का पर्दाफाश, आरोपित गिरफ्तार; पहले संग पी शराब फ‍िर दी दर्दनाक मौत

ऋषिकेश/पौड़ी: ऋषिकेश के ढालवाला में चंद्रभागा नदी किनारे अमीन की हत्या मामले में...

Breaking Newsराष्ट्रीय

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर, राज ठाकरे ने उद्धव से गठबंधन के लिए बढ़ाया हाथ, क्या कहा?

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने भाई और शिवसेना (यूबीटी)...