Home Breaking News रूस और यूक्रेन के बीच शांति चाहता है चीन, जानें क्या कहा
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

रूस और यूक्रेन के बीच शांति चाहता है चीन, जानें क्या कहा

Share
Share

बीजिंग। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को आज एक साल हो गया है। युद्ध की पहली वर्षगांठ पर चीन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। चीन ने कहा कि युद्ध को अब रोकना चाहिए। संघर्ष और युद्ध से किसी का फायदा नहीं हुआ है। युद्ध विराम कर धीरे-धीरे स्थिति को आसान और सामान्‍य बनाना चाहिए। चीन ने कहा कि सभी पक्षों को मिलकर साथ रहना चाहिए और संयम बरतना चाहिए। आग की लपटों को हवा देने से बचें, ताकि बढ़ते तनाव और संकट को और बिगड़ने से रोका जा सके।

परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं हो- चीन

चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि युद्ध में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए और न हीं परमाणु युद्ध होना चाहिए। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम किसी के द्वारा बायोलॉजिकल और केमिकल हथियारों के विकास का विरोध करते हैं।

आयोग ने खत्म किया युवाओं का इंतजार, भर्ती परीक्षा का रिजल्ट किया जारी

एकतरफा प्रतिबंध व अधिकतम दबाव मुद्दे का हल नहीं

यूरोपीय संघ के राजदूत जॉर्ज टोलेडो ने शुक्रवार को बीजिंग में एक ब्रीफिंग में संवाददाताओं से कहा कि चीन का पोजीशन पेपर शांति प्रस्ताव नहीं था, लेकिन ईयू इसका अध्ययन करेगा। उन्‍होंने कहा कि यदि पोजीशन पेपर यूक्रेन के लिए एक सकारात्मक संकेत है, तो यह यूरोपीय संघ के लिए भी एक सकारात्मक संकेत है। हालांकि हम इस पेपर का बारीकी से अध्ययन कर रहे हैं। चीन ने अपने पोजीशन पेपर में कहा कि एकतरफा प्रतिबंध और अधिकतम दबाव इस मुद्दे को हल नहीं कर सकता है। इससे केवल नई समस्याएं पैदा होंगी। चीन संयुक्त राष्ट्र द्वारा अनधिकृत एकतरफा प्रतिबंधों का विरोध करता है।

See also  रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर रोके हमले, अब डोनाबास पर कब्जे की तरफ पूरा ध्यान- अमेरिका का दावा

रूस से युद्ध रोकने की अपील करे चीन- यूक्रेन

यूक्रेन ने पोजीशन पेपर को एक अच्छा संकेत बताया और कहा कि हम अपेक्षा करते हैं कि चीन यूक्रेन के समर्थन में अधिक सक्रिय होगा। यूक्रेन के प्रभारी डी अफेयर्स झन्ना लेशचिंस्का ने कहा कि हमें आशा है कि चीन भी रूस से युद्ध रोकने का आग्रह करेगा और अपने सैनिकों को वापस बुलाने के लिए कहेगा।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, जानें किस चक्कर में नप गई ‘खाकी’?

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में खनन की सूचना पर पहुंची प्राधिकरण की टीम...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...