Home Breaking News लखनऊ के PWD मुख्यालय के कमरे में मिला क्लर्क का शव, मचा हड़कंप
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

लखनऊ के PWD मुख्यालय के कमरे में मिला क्लर्क का शव, मचा हड़कंप

Share
Share

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सबसे सुरक्षित क्षेत्र में हजरतगंज में सरकारी कार्यालय कर्मचारी की शव मिलने से सनसनी फैल गई है। राजभवन (Rajbhawan UP) के ठीक सामने पीडब्ल्यूडी मुख्यालय (PWD Headquarter UP) में क्लर्क विपिन सिंह का शव मिला है। जिस कमरे में विपिन सिंह का शव मिला है, उसमें शराब की बोतलें (Liquor Bottles) भी मिली हैं।

शीर्ष पुलिस अधिकारी मौके की पड़ताल कर रहे हैं, जबकि विपिन सिंह के परिवार के लोग हत्या की आशंका जताकर वहीं पर डटे हैं। मुख्यालय पर सुरक्षा गार्ड भी तैनात हैं, लेकिन किसी को भी विपिन सिंह की मौत की भनक तक नहीं लग सकी।

कमरे में शराब की बोतलें भी मिली

पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में तैनात क्लर्क विपिन सिंह बुधवार को कार्यालय आए थे। विपिन सिंह ने मुख्यालय में ही तैनात तीन अन्य लोगों के साथ कार्यालय के कमरे में ही शराब पी थी। पुलिस को मौके पर शराब की बोतलें मिली हैं। हजरतगंज पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है। जब देर रात तक वह घर नहीं लौटे तो पत्नी और अन्य लोगों ने खोजबीन प्रारंभ की।

पत्नी ने आरोप लगाया

पीडब्ल्यूडी मुख्यालय पर पत्नी सपना सिंह का रो रो कर बुरा हाल है। पत्नी ने आरोप लगाया है कि विपिन के साथ कल रात में इंचार्ज क्लर्क आकाश और मुकेश थे। इन लोगों ने हमको किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी। हजरतगंज पुलिस ने विपिन सिंह के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पत्नी सपना सिंह, मां और घर की कोई अन्य महिलाएं मुख्यालय पर मौजूद हैं। पत्नी सपना सिंह ने कहा कि हमको की संपूर्ण जानकारी के साथ मौत का कारण भी पता है। उन्होंने कहा कि जब तक दो साथी कर्मचारियों की भूमिका की जांच नहीं हाती है, मैं आज मुख्यालय से नही हटूंगी।

See also  शादी के 10 साल बाद ऐसा क्‍या हुआ? बेकरी मालिक ने पहले पत्‍नी को गोली मारी, फिर खुद भी दी जान

हजरतगंज इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र ने बयाता कि विपिन सिंह पीडब्ल्यूडी में क्लर्क थे। रात में फोन न उठाने पर घर वालों को मौत की सूचना दी गई थी। पत्नी सपना ने थाने में हत्या को शिकायत दी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शुरुआती जांच में हार्ट अटैक से मौत की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उनके साथ ड्यूटी पर तैनात आकाश और मुकेश का कहना है कि रात को काम खत्म कर विपिन घर के लिए निकल रहे थे। इसी बीच अचानक विपिन गश खाकर जमीन पर गिर गए और दम तोड दिया। इसके बाद कार्यलय के सुरक्षाकर्मी, परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। आरोप है कि पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में रात में काम करने के दौरान कर्मचारी शराब पीते हैं। विपिन की मौत के पीछे भी नशेबाजी का विवाद बताया है।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...