Home Breaking News CM व स्पीकर BJP विधायक जन्मेजय सिंह के निधन के कारण बेहद दु:खी, SP ने टाला विरोध प्रदर्शन
Breaking Newsउत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशराज्‍य

CM व स्पीकर BJP विधायक जन्मेजय सिंह के निधन के कारण बेहद दु:खी, SP ने टाला विरोध प्रदर्शन

Share
Share

लखनऊ। देवरिया सदर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक जन्मेजय सिंह के गुरुवार देर रात निधन पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दुख जताने के साथ ही सरकार के खिलाफ आज प्रदर्शन टाल दिया है। देवरिया सदर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक 73 वर्षीय जन्मेजय सिंह के गुरुवार देर रात निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने काफी दु:ख जताया है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह के निधन पर दु:ख जताने के साथ आज सरकार के खिलाफ होने वाला अपनी पार्टी का विरोध प्रदर्शन टाल दिया है। सपा ने आज अपना विरोध प्रदर्शन स्थगित कर दिया है, सपा ने यह ट्वीट किया है। देवरिया जिले की सदर सीट से भाजपा विधायक श्री जन्मेजय सिंह जी का लखनऊ में निधन अत्यंत दु:खद। शत-शत नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।

सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर आज पार्टी कार्यालय से विधानसभा तक होने वाली सपा विधायकों की विरोध प्रदर्शन साइकिल रैली को स्थगित कर दिया गया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्री जन्मेजय सिंह एक समर्पित जनप्रतिनिधि थे। वह हमेशा अपने क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहते थे। वह समाज के गरीब तथा कमजोर वर्ग के हितों के प्रति अत्यंत संवेदनशील थे। श्री सिंह के निधन से पार्टी ने एक बेहद समर्पित कार्यकर्ता तथा जनता ने अपना एक सच्चा हितैषी खो दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए स्वर्गीय जन्मेजय सिंह के शोक संतप्त परिवारीजन के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

See also  खोराबार में बर्तन व्यापारी की चाकू से गोदकर हत्या

विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित देवरिया सदर से सदस्य विधानसभा जन्मेजय सिंह के असामयिक निधन से दुखी हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जन्मेजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की 16वीं और 17वीं विधान में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में देवरिया निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। जन्मेजय सिंह विधानसभा क्षेत्र की सम्मानित जनता के सुख-दुख के लिए सदैव तत्पर रहते थे। जन्मेजय सिंह के निधन से देवरिया जनपद व प्रदेश की राजनीति के साथ ही हमारी व्यक्तिगत क्षति भी है। दीक्षित ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को चिर शांति व शोकाकुल परिवार को इस अपार वज्राघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...