Home Breaking News सस्पेंस खत्म : चंपावत सीट से उपचुनाव लड़ेंगे सीएम धामी, गहतोड़ी ने छोड़ी सीट, विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा
Breaking Newsउत्तराखंडराजनीतिराज्‍य

सस्पेंस खत्म : चंपावत सीट से उपचुनाव लड़ेंगे सीएम धामी, गहतोड़ी ने छोड़ी सीट, विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा

Share
Share

देहरादून: चम्पावत के भाजपा विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने विधानसभा सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने त्यागपत्र विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को सौंपा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। गहतोड़ी ने कहा कि वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ रहे हैं। सीट छोडऩे के पीछे उनका कोई निजी स्वार्थ नहीं है। वह केवल क्षेत्र व प्रदेश का विकास चाहते हैं। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी जल्द गहतोड़ी के लिए कोई भूमिका तय करेगी। देर शाम विधानसभा ने चम्पावत विधानसभा सीट को रिक्त घोषित कर दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए चम्पावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी पहले ही सीट छोडऩे की पेशकश कर चुके थे। इंतजार भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से हरी झंडी मिलने का था। केंद्रीय नेतृत्व से सहमति मिलने के बाद गुरुवार सुबह विधायक कैलाश गहतोड़ी विधानसभा अध्यक्ष के यमुना कालोनी स्थित आवास पर पहुंचे। यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास व सौरभ बहुगुणा पहले से ही मौजूद थे। यहां उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को त्यागपत्र सौंपा। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऊर्जावान हैं। छह माह पहले जब चुनावी आकलन चल रहा था, उस समय भाजपा कुछ पिछड़ती नजर आ रही थी।

उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी ने चुनाव में दो-तिहाई बहुमत प्राप्त किया। जो करिश्मा करता है, उसे प्रतिफल मिलना चाहिए। चम्पावत की जनता भी चाहती है कि युवा मुख्यमंत्री को मौका मिले। चम्पावत विकास की दृष्टि से पिछड़ा क्षेत्र है। मुख्यमंत्री के आने से यहां विकास की बयार बहेगी। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी कार्यकत्र्ताओं की बैठक में यह प्रस्ताव आया कि मुख्यमंत्री चम्पावत से चुनाव लड़ें। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने भी यही इच्छा जाहिर की। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व को इस संबंध में अवगत कराया गया। इसी क्रम में उन्होंने इस्तीफा दिया है।

See also  आज बलिया में पीएम मोदी, जहां से किया था उज्ज्वला योजना का शुभारंभ, वहीं करेंगे रैली

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि ‘मैं भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी और चम्पावत की जनता का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।’

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...