Home Breaking News Noida News: सीएम योगी ने अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी का आवंटन पत्र बोनी कपूर को सौंपा
Breaking Newsएनसीआरग्रेटर नोएडा

Noida News: सीएम योगी ने अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी का आवंटन पत्र बोनी कपूर को सौंपा

Share
Share

ग्रेटर नोएडा के जेवर एयरपोर्ट के पास यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित होने वाली अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के प्रथम चरण का निर्माण चार माह में शुरू हो जाएगा। विकासकर्ता कंपनी मेसर्स बेव्यू प्रोजेक्ट्स को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में कंपनी के सीईओ एवं फिल्म निर्माता व निर्देशक बोनी कपूर को आवंटन पत्र सौंपा। इस दौरान प्रदेश के औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह और यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ़ अरुणवीर सिंह मौजूद थे।

यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 21 में एक हजार एकड़ में प्रस्तावित फिल्म सिटी के पहले चरण के विकास के लिए बेव्यू प्रोजेक्ट्स को विकासकर्ता चयनित किया गया है। सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कंपनी को लेटर आफ कम्फर्ट जारी किया है। मई जून तक फिल्म सिटी का निर्माण शुरू होने की संभावना है।

विकासकर्ता कंपनी करेंगी निर्माण

ग्रेटर नोएड क्षेत्र के यीडा सिटी के सेक्टर- 21 में 1000 एकड़ में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी को प्रथम चरण में 230 एकड़ में विकसित किया जाना है। 155 एकड़ में फिल्म उद्योग से जुड़ी इंडस्ट्री और आवासीय सुविधा होगी। जबकि 75 एकड़ में होटल, मॉल और प्लॉजा बनाए जाएंगे। वहीं दूसरे चरण में विला, गोल्फ कोर्स और मनोरंजन पार्क का निर्माण किया जाएगा। बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी ने बिल्डर कंपनी भूटानी ग्रुप के साथ मिलकर 18 फीसदी रेवेन्यू शेयरिंग की बोली लगाकर प्रथम चरण के निर्माण के लिए विकासकर्ता कंपनी का अधिकार प्राप्त कर लिया है।

पहले चरण में खर्च होंगे 1510 करोड़

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश प्रदेश कैबिनेट से स्वीकृति के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में विकासकर्ता कंपनी को लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी किया गया। इस पर औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह व बोनी कपूर ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान यमुना प्राधिकरण सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह भी मौजूद रहे। बता दें कि पहले चरण में 230 एकड़ में फिल्म सिटी के निर्माण पर 1510 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

See also  Aaj Ka Panchang, 23 December 2024 : आज पौष कृष्ण अष्टमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

कब शुरू होगा फिल्म सिटी का निर्माण

मई-जून तक फिल्म सिटी का निर्माण शुरू होने की संभावना है। लास वेगास में अप्रैल में आठ से 22 तक सिनेमाकान का आयोजन होने जा रहा है। इसमें बोनी कपूर भी शिरकत करेंगे। इस दौरान फिल्म सिटी के विकास के लिए आधुनिक तकनीकी से लेकर थीम आदि पर संभावनाएं तलाशी जाएंगी। इसके बाद ही फिल्म सिटी परियोजना को पूरी तरह से खाका तैयार होने की उम्मीद है।

सीईओ ने दी जानकारी

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने कहा कि फिल्म सिटी के निर्माण के लिए कंपनी को 180 दिन के अंदर समझौता पत्र के शर्तों को पूरा करना होगा। इसके बाद भूखंड पर कब्जा दे दिया जाएगा। प्राधिकरण की तरफ से 230 एकड़ जमीन पर कब्जा लेकर पिलर लगाया जा चुका है।

Share
Related Articles
Breaking Newsमनोरंजनसिनेमा

Kesari Chapter 2 BO Collection: 40 करोड़ के पार हुई फिल्म, जानें छठे दिन कितने छापे नोट?

हैदराबाद: ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ ने दर्शकों के...

Breaking Newsव्यापार

अब गाड़ियों के हॉर्न नहीं करेंगे आपका दिमाग खराब, गडकरी की नई योजना- वाहनों से निकलेंगे मेलोडियस धुन

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वाहनों को...

Breaking Newsखेल

भारत और पाकिस्तान के बीच नहीं होगा क्रिकेट मैच? पहलगाम हमले के बाद सामने आया ये बयान

पहलगाम में कायराना आतंकी हमले के बाद अब भारत पाकिस्तान को सबक...