Home Breaking News ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में सीएम योगी बोले यूपी में पहले ध्वस्त थी कानून व्यवस्था, अब बदली है सूरत
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में सीएम योगी बोले यूपी में पहले ध्वस्त थी कानून व्यवस्था, अब बदली है सूरत

Share
Share

ग्रेटर नोएडा। यूपी में पहले चरण के मतदान को लेकर सभी पार्टियों का प्रचार जोर- शोर से चल रहा है। इसी क्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में आए हैं। यहां पर सीएम को सुनने के लिए काफी भीड़ मौजूद है। हालांकि कोविड प्रोटोकाल का इस दौरान पूरा खयाल रखा जा रहा है।

साकार हुआ डिजिटल इंडिया का सपना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां पर अपने संबोधन में कहा कि 2017 के पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेटिया सुरक्षित नहीं थी। छोटे विवाद पर कर्फ्यू लग जाता था। जब से भाजपा सरकार बनी है, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा के साथ-साथ जेवर में बड़ा एयरपोर्ट स्थापित हो रहा है। देश का सबसे बड़ा मेडिकल डिवाइस पार्क जेवर में भाजपा सरकार बना रही है। डिजिटल इंडिया के सपने को साकार किया जा रहा है।

जेवर की बदलेगी सूरत

सीएम ने कहा कि देश के बड़े-बड़े डाटा सेंटर जेवर में स्थापित होंगे। 2017 के पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त थी। अब मुंबई के तर्ज पर सबसे बड़ी फ़िल्म सिटी ग्रेटर नोएडा के जेवर में बनने जा रही है। गरीब कल्याणकारी योजना के माध्यम से हर गरीब को घर उपलब्ध कराया है। 9 करोड़ गरीबों को स्वास्थ्य बीमा कवर दिया गया है। 15 करोड़ लोगों को कोरोना काल में निशुल्क राशन दिया गया है।

वैक्सीन को लेकर सपा पर साधा निशाना

वैक्सीन ने कोरोना से लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है। जिन लोगों ने वैक्सीन का विरोध किया था चुनाव में उनको मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है। बिना नाम लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस गाड़ी पर लगा हो सपा का झंडा समझ लो उसके अंदर बैठा है कोई गुंडा। सपा की सरकार में पश्चिमी उत्तर प्रदेश डार्क जोन घोषित कर दिया जाता था बिजली भी नहीं मिलती थी।

See also  खतरे के निशान पर पहुंचा गंगा का जलस्तर, अलीगढ़ के सांकरा गांव में पानी घुसा, इन गांवों पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...