Home Breaking News दिल्ली में फिर इतनी महंगी हुई सीएनजी, नई दरें आज सुबह से हुई लागू
Breaking Newsराष्ट्रीय

दिल्ली में फिर इतनी महंगी हुई सीएनजी, नई दरें आज सुबह से हुई लागू

Share
Share

नई दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर सीएनजी के दाम में वृद्धि हुई है। शनिवार से सीएनजी की 95 पैसे महंगी मिलेगी। अभी तक दिल्ली में सीएनजी के लिए 78.61 रुपये प्रति किलो के लिए चुकाने पड़ते, जबकि अब 79.56 रूपये प्रति किलो चुकाने होंगे। नई कीमत शनिवार सुबह छह बजे से लागू होंगी। इससे पहले आठ अक्टूबर को सीएनजी के दाम में तीन रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई थी।

दिवाली से पहले भी महंगी हुई थी CNG

सीएनजी के दामों में इससे पहले भी बढ़ोतरी हो चुकी है, दिवाली से पहले ही लोगों को ये बड़ा झटका लगा था। उस समय IGL ने दामों से 3 रुपये की बढ़ोतरी की थी। वहीं, PNG के दामों में भी तब 3 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।

मेहुल चौकसी के खिलाफ CBI ने दर्ज किया तीन नया FIR, बैंकों को 6746 करोड़ का नुकसान

कैब कंपनियां भी बढ़ा सकती है दाम

सीएनजी के दामों में इतनी जल्दी बढ़ोतरी होना आम लोगों पर बड़ा बोझ डालेगा। इसके चलते कैब सर्विस देने वाली कंपनियां भी अपने दाम बढ़ा सकती हैं। ओला-उबर जैसी कैब कंपनिया पहले भी ऐसा कर चुकी हैं। वहीं ऑटो से सफर करने वाले लोगों के लिए भी यह इजाफा महंगाई का बोझ बढ़ा सकता है।

सरकार करती है उत्पादित गैस का दाम तय

बता दें कि भारत में उत्पादित गैस की कीमतों में कमी या इजाफा दोनों की केंद्र सरकार तय करती है, इसके किसी प्राइवेट कंपनी का हाथ नहीं होता है। सरकार एक साल में दो बार कीमतों में बदलाव करती है। पहला बदलाव 31 मार्च को होता है जबकि दूसरा बदलाव 30 सितंबर को किया जाता है। दामों में पहली बढ़ोत्तरी 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच होती है जबकि दूसरी 1 अक्टूबर से 30 मार्च के बीच लागू होती है।

See also  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रोफेशनल टैक्स लगाने और अन्य टैक्सों में बढ़ौतरी के खिलाफ सिविक सेन्टर पर किया विरोध प्रदर्शन
Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

क्या है ‘एक राज्य, एक RRB’ योजना? एक मई से बनने जा रही हकीकत; बैंकों पर क्या होगा असर

हैदराबाद: भारत सरकार की ‘एक राज्य-एक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक’ योजना 1 मई, 2025...

Breaking Newsखेल

PSL के खाली स्टेडियम में भी IPL की ही धूम, फैन ने ऐसे उठाया मैच का मजा

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का खुमार सब पर चढ़ा है. पूरी...