Home Breaking News कांग्रेस ने तीसरे चरण के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, पूर्व यूपी अध्यक्ष राजबब्बर का नाम सूची से गायब
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

कांग्रेस ने तीसरे चरण के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, पूर्व यूपी अध्यक्ष राजबब्बर का नाम सूची से गायब

Share
Share

लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण के मतदान क्षेत्र के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। तीसरे चरण में भी कांग्रेस के 30 सदस्य प्रचार कार्य में शामिल होंगे. इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम गायब है पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का। तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होगा.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 30 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की यह सूची काफी चौंकाने वाली है। इसमें पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम शामिल नहीं है. इस सूची में लखनऊ के पूर्व सदस्य मुकेश सिंह चौहान का नाम है, जो लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट से प्रत्याशी होने का दावा पेश कर रहे थे.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। कांग्रेस की इस लिस्ट में 30 नाम शामिल हैं. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और कांग्रेस यूपी के पूर्व अध्यक्ष राज बब्बर का नाम भी इस सूची में शामिल नहीं है।

तीसरे चरण के स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, जो अमेठी से सांसद थे, पहले नंबर पर हैं और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा दूसरे नंबर पर हैं. इसके साथ ही अजय कुमार लल्लू, सलमान खुर्शीद, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया समेत 30 नेताओं के नाम लिस्ट में शामिल हैं.

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी इस सूची में हैं। इसके अलावा अजय कुमार लल्लू, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, मोहम्मद अजहरुद्दीन, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद कृष्णम, राशिद अल्वी, जफर अली नकवी, कुलदीप विश्नोई, वर्षा गायकवाड़, हार्दिक पटेल, फूलो देवी नेताम और सुप्रिया श्रीनेत्रा, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार प्रणीति शिंदे, धीरज गुर्जर और तौकीर आलम तीसरे चरण में यूपी में कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे.

See also  ब्रेस्ट साइज बढ़ाना चाहती हैं, तो आज से शुरू कर दें ये 5 आसन
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...