Home Breaking News प्रदेश में 21 फरवरी को शक्ति यात्राएं निकालेगी कांग्रेस, आठ मार्च को लखनऊ में एक लाख महिलाओं के मार्च की भी योजना
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

प्रदेश में 21 फरवरी को शक्ति यात्राएं निकालेगी कांग्रेस, आठ मार्च को लखनऊ में एक लाख महिलाओं के मार्च की भी योजना

Share
Share

लखनऊ। ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान में महिलाओं की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने व अभियान को मजबूती देने के लिए कांग्रेस पार्टी 21 फरवरी को पूर्वाह्न 11.30 बजे प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में शक्ति यात्रा आयोजित करेगी। वहीं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पार्टी आठ मार्च को लखनऊ में एक लाख महिलाओं के मार्च का आयोजन करेगी।

कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि शक्ति यात्रा सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक ही समय पर आयोजित होंगी। महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने का वादा पूरा करने वाली कांग्रेस शक्ति यात्रा के माध्यम से आधी आबादी के बीच पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता का अहसास जनता तक पहुंचाना चाहती है।

शक्ति यात्रा में दो किलोमीटर लंबे रूट मैप में करीब एक हजार महिलाओं की भागीदारी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पुरुष भी इसमें शामिल होंगे लेकिन महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। महिलाओं के उत्साह, दृढ़ता और सशक्तीकरण को प्रदर्शित करने के लिए उनके हाथ में गुलाबी रंग का 50-100 मीटर का एक विशाल झंडा होगा।

सभी महिलाएं गुलाबी रंग के कपड़ों में मार्च में शामिल होंगी। पदयात्रा में गुलाबी रंग के गुब्बारों का इस्तेमाल किया जाएगा और कांग्रेस पार्टी का ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का संगीत भी बजाया जाएगा। हर विधानसभा क्षेत्र में 10 उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिनका सामाजिक व महिला उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान रहा हो।

See also  पीलीभीत में पटाखा बनाने के दौरान हुए ब्लास्ट से दो मंजिला इमारत ढही, मलबे में दबी तीन सगी बहनें
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधउत्तराखंडराज्‍य

अमीन हत्याकांड का पर्दाफाश, आरोपित गिरफ्तार; पहले संग पी शराब फ‍िर दी दर्दनाक मौत

ऋषिकेश/पौड़ी: ऋषिकेश के ढालवाला में चंद्रभागा नदी किनारे अमीन की हत्या मामले में...

Breaking Newsराष्ट्रीय

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर, राज ठाकरे ने उद्धव से गठबंधन के लिए बढ़ाया हाथ, क्या कहा?

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने भाई और शिवसेना (यूबीटी)...