Home Breaking News UP में अपराधी पहले कभी इतना बेखौफ नहीं थे: अखिलेश बोले- ‘BJP सरकार ने जनता का भरोसा खो दिया है’
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

UP में अपराधी पहले कभी इतना बेखौफ नहीं थे: अखिलेश बोले- ‘BJP सरकार ने जनता का भरोसा खो दिया है’

Share
Share

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। इस सरकार ने आम जनता का भरोसा खो दिया है। सरकार की कार्यशैली ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। अपराधी पहले कभी इतना बेखौफ नहीं थे। दिनदहाड़े सड़क पर हत्याएं हो रही हैं।

सपा अध्यक्ष ने मंगलवार को कहा कि जालौन के एट में परीक्षा देकर लौट रही एक छात्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्नाव में जेल से छूटते ही बलात्कारियों ने पीड़िता के घर को तोड़ा और फिर जला दिया। उसके साथ-साथ उसकी सात माह की बच्ची भी झुलस गई। महिलाओं और बच्चियों के अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश देश में टाप पर है।

Aaj Ka Panchang : आज बुधवार का दिन, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। पुलिस प्रशासन की कार्य प्रणाली संदिग्ध है। जनता का पुलिस पर भरोसा नहीं है। भाजपा सरकार में लोगों ने न्याय की उम्मीद छोड़ दी है।

सत्ता संरक्षित गुंडों और अपराधियों के सामने पुलिस नतमस्तक है। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए जनता को एकजुट होकर भाजपा को हराना होगा, तभी प्रदेश में दोबारा से लोकतंत्र, संविधान, न्याय और कानून व्यवस्था की स्थापना हो सकेगी।

See also  रायबरेली में बच्ची को लालच देकर अधेड़ ने किया रेप, फरार
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...