Home Breaking News ई-रिक्शा लूटने के लिए दलित किशोर की हत्या: सुल्तानपुर में पुलिस ने 8 घंटे के भीतर घटना का किया खुलासा, 2 गिरफ्तार
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

ई-रिक्शा लूटने के लिए दलित किशोर की हत्या: सुल्तानपुर में पुलिस ने 8 घंटे के भीतर घटना का किया खुलासा, 2 गिरफ्तार

Share
Share

सुलतानपुर। कोतवाली देहात के रुदौली गांव में हुई ई-रिक्शा चालक किशोर की हत्या का राजफाश हो गया है। पुलिस के मुताबिक ई-रिक्शा लूटने के लिए घटना की गई। इसमें शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। महेशुआ गांव निवासी जिलालाल का पुत्र विरेन्द्र ई स्वयं का ई रिक्शा चलाता था। वह सोमवार की शाम रिक्शा लेकर निकला, लेकिन घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद परिवारजन ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच मंगलवार को उसका शव रुदौली गांव स्थित ट्यूबवेल पर मिला।

पुलिस ने छानबीन कर कुछ ही घंटे के भीतर घटना की गुत्थी सुलझा ली। उसके मुताबिक आरोपितों की वीरेन्द्र से दोस्ती थी। उनकी नीयत ई रिक्शा को लेकर खराब हो गई। घटना के दिन दोनो ई रिक्शा के साथ वीरेन्द्र को बुलाकर नलकूप पर ले गए। रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को ट्यूबवेल के बाहर छिपा देना चाहा, लेकिन किसी के आने की आहट पर छोड़कर भाग निकले। बीती देर रात बाबूगंज चौकी के ग्राम ज्ञानीपुर कन्हईपुर बाजार के निकट से आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को उत्साह वर्धन के लिए 20000 रुपये नकद पुरस्कार दिए जाने के लिए आदेशित किया है।

आठ घंटे में राजफाशः देहात कोतवाल शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि किशोर की हत्या का राजफाश आठ घंटे के भीतर कर लिया गया। मामले में रुदौली निवासी अशोक कुमार गुप्ता व लंभुआ के भरखरे निवासी सूरज मौर्य को गिरफ्तार किया गया है।

See also  प्रदीप हत्याकांड: किराएदार को पिस्टल थमाकर पत्नी ने डेढ़ लाख में दी थी पति की हत्या की सुपारी, खुले बड़े राज
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...