Home अपराध जौनपुर कोर्ट में दिनदहाड़े फायरिंग, पेशी के लिए आए बंदी को बदमाशों ने मारी गोली; हालत गंभीर
अपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

जौनपुर कोर्ट में दिनदहाड़े फायरिंग, पेशी के लिए आए बंदी को बदमाशों ने मारी गोली; हालत गंभीर

Share
Share

जौनपुर: दीवानी न्यायालय में पेशी पर आए हत्या के आरोपित को एक युवक ने न्यायालय परिसर में गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।

गौराबादशाहपुर क्षेत्र के धर्मापुर बाजार में छह मई 2022 की शाम अंडे की दुकान पर अंडा खाने को लेकर हुए विवाद में ठकुरची गांव निवासी बादल यादव पहलवान व उतरगांवा निवासी अंकित यादव को चाकू मारकर घायल कर दिया गया था। जिला अस्पताल में बादल यादव की मौत हो गई थी।

सीजेएम न्यायालय में पेशी के लिए जा रहे थे

हत्या के इस मामले में सरैया निवासी मिथिलेश गिरी, कबिरूद्दीनपुर निवासी सूर्य प्रकाश राय सहित चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में बादल यादव का भाई श्रवण गवाह था। मंगलवार को 12 बजे चारों की सीजेएम के न्यायालय में पेशी रही। पुलिस चोरों आरोपितों को जेल से लाकर न्यायालय में पेशी के लिए ले जा रही थी।

भारत में ऑनलाइन वैक्सीन सर्टिफिकेट, US भी ऐसा नहीं कर सका, देश को इस पर गर्व होना चाहिए: अनुराग ठाकुर

इसी दौरान परिसर में ही श्रवण यादव ने आरोपितों पर फायर कर दिया। तीन गोली चलाई। एक मिस हो गई वहीं दूसरी गोली आरोपितों में से मिथिलेश गिरी के कंधे में लगी। वहीं तीसरे गोली हाथ को छूकर निकल गई। गोली चलते ही परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

अधिवक्ताओं ने आरोपित को पकड़ा

इस दौरान अधिवक्ताओं सहित पेशी पर आए आरोपितों के स्वजन ने दौड़ाकर गोली मारने वाले श्रवण यादव को पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। पहुंची पुलिस ने किसी तरह उसे लोगों से छुड़ाकर कब्जे में ले लिया। वहीं गोली से घायल मिथिलेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि जिस हत्या के मामले में आरोपितों की पेशी थी उसी में श्रवण गवाह है। उसने गोली क्यों मारी इसकी जांच की जा रही है।

See also  प्रतिकार यात्रा बवाल मामलाः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर चलेगा मुकदमा, 81 आरोपियों के नाम होंगे वापस
Share
Related Articles