Home Breaking News नाले में गिरने से 2 साल के मासूम की मौत, परिवार में छाया मातम
Breaking Newsअपराधदिल्लीराज्‍य

नाले में गिरने से 2 साल के मासूम की मौत, परिवार में छाया मातम

Share
Share

ब्लाक अछनेरा के गांव गढ़ीमा में शुक्रवार को घर के बाहर खेल रहे दो वर्षीय मासूम की नाले में डूबने से मौत हो गई। घर में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक है।

कुनाल (02) वर्ष पुत्र सत्य प्रकाश शुक्रवार दोपहर घर के सामने खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक घर के सामने से निकल रहे नाले में गिर गया। घरवालों को जब कुनाल नहीं दिखा तो उसकी खोजबीन की गयी। काफी देर बाद मासूम नाले में पड़ा दिखा। मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।

विश्व के बड़े नेताओं के साथ हिरोशिमा पीस स्मारक पर परमाणु हमले में मारे गए लोगों को PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

आनन-फानन में मासूम को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने कुनाल को मृत घोषित कर दिया। घर में कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। हादसे से पूरे गांव में शोक है। कई घरों में शाम को चूल्हे नहीं जले।

See also  सोशल मीडिया पर 'जिहाद' परोसने वालों पर कसेगी नकेल, NIA ने इन 3 आतंकियों के खिलाफ दायर की चार्जशीट
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...