Home Breaking News कर्ज में डूबे कारोबारी दंपति ने की आत्महत्या
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

कर्ज में डूबे कारोबारी दंपति ने की आत्महत्या

Share
Share

ग्रेटर नोएडा। देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित फ्यूजन होम्स सोसायटी में एक कारोबारी दंपती की आत्महत्या से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त दंपती का बेटा फ्लैट के दूसरे कमरे में सो रहा था। पति-पत्नी की पहचान कारोबारी दीपक गुप्ता अपनी पत्नी मृदुला गुप्ता के तौर पर हुई है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, दंपती फ्यूजन होम्स सोसायटी की तीसरी मंजिल पर अपने बेटे के साथ रहते थे। उनकी ईकोटेक 12 में फैक्ट्री है। फैक्ट्री में लोहा बनाने का कार्य होता है। बताया जा रहा है कि दंपती पर एक करोड़ से अधिक रुपयों का कर्ज था, जिसके कारण दोनों अवसाद में थे। कर्ज में डूबने के चलते दंपती ने बृहस्पतिवार सुबह फ्लैट में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के दौरान दंपति का बेटा पुष्कर गुप्ता भी फ्लैट में मौजूद था। वह एक कमरे में सो रहा था।

बालकनी के ग्रिल से लटका मिला शव

बृहस्पतिवार सुबह दंपती का बेटा पुष्कर जब सो कर उठा तो उसने देखा कि माता-पिता का शव बालकनी में लगी लोहे की ग्रिल पर फांसी के फंदे से लटका है। पुष्कर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। पता चला है कि दंपती पर एक करेाड़ से अधिक का कर्ज था। वेब डिजाइनर बेटा भी आर्थिक रूप से माता-पिता की मदद नहीं कर पा रहा था। इस वजह से पिछले कई दिनों से घर में तनाव था।

महिलाओं के पार्क और जिम जाने पर लगी रोक, अफगानिस्तान में एक और तालिबानी फरमान

फैक्ट्री के कर्मचारियों को नहीं दे पा रहे थे वेतन

See also  नोएडा के सेक्टर-63 में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक... दमकल विभाग ने पाया काबू

फैक्ट्री में नौकरी करने वाले कर्मचारियों को दीपावली पर वेतन नहीं मिला था। कर्मचारियों के गुस्से के बाद से ही दंपती मानसिक तनाव में थे। बिसरख कोतवाली प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि कर्ज से तंग होकर दंपती ने आत्महत्या की है। बेटे से बातचीत के दौरान कर्ज की बात प्रकाश में आई है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हर कोण से मामले की जांच की जा रही है।

Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...