Home Breaking News Dehradun सीएम धामी ने मां यमुना की पूजा की, नए हरिपुर घाट का शिलान्यास किया और जनता को संबोधित करने पहुंचे
Breaking Newsउत्तराखंडराज्‍य

Dehradun सीएम धामी ने मां यमुना की पूजा की, नए हरिपुर घाट का शिलान्यास किया और जनता को संबोधित करने पहुंचे

Share
Share

विकासनगर। विकासनगर हरिपुर में स्थित यमुना तट पर गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। एक खास कार्यक्रम के तहत वो मां यमुना के तट पर पहुंचे और उनको नमन किया। सीएम ने घाट पर पहुंचते ही मां यमुना को हाथ जोड़कर नमन किया और मां यमुना का आचमन ग्रहण कर पूजन कर आशीर्वाद लिया।

नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत जौनसार बावर के प्रवेश द्वार हरिपुर कालसी में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मां यमुना हरि स्नान घाट के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसी के साथ ही मां यमुना हरि स्नान घाट का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया। इस खास मौके पर सीएम धामी ने आरती की।

Aaj Ka Panchang 7 September: आज का पंचांग, जानें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

सीएम धामी ने जनता को किया संबोधित

विकासनगर पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कालसी गेट स्थित रामलीला मैदान में मंच से जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरिपुर का पौराणिक स्वरूप व वैभव जल्द लौटेगा। सीएम के हरिपुर में आने से स्थानीय लोगों में घाट निर्माण से हरिपुर का गौरव बढ़ने की उम्मीद जगी है।

See also  तोता घाटी में भूस्खलन से ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पूरी तरह बंद, ट्रैफिक डायवर्ट
Share
Related Articles
Breaking Newsराष्ट्रीय

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर, राज ठाकरे ने उद्धव से गठबंधन के लिए बढ़ाया हाथ, क्या कहा?

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने भाई और शिवसेना (यूबीटी)...

Breaking Newsव्यापार

करोड़ो मोबाइल यूजर्स को फिर लगेगा बड़ा झटका, इस महीने से महंगे हो सकते हैं रिचार्ज

हैदराबाद: देश में मोबाइल ग्राहक पहले से ही महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान...