Home Breaking News DGCA ने एयर इंडिया को थमाया नोटिस, भीषण गर्मी में यात्रियों को बिना AC के 8 घंटे तक रखा था कैद
Breaking Newsराष्ट्रीय

DGCA ने एयर इंडिया को थमाया नोटिस, भीषण गर्मी में यात्रियों को बिना AC के 8 घंटे तक रखा था कैद

Share
Share

नई दिल्ली। एअर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को जाने वाली उड़ान के समय में बार बार किए गए परिवर्तन के बीच यात्रियों को हुई परेशानी पर उड़ान नियामक संस्था डीजीसीए ने संज्ञान लेते हुए एअर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीजीसीए ने नोटिस में कहा है कि क्यों इन इस प्रकरण में हुई लापरवाही पर आपके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

वहीं करीब 31 घंटे विलंब के बाद विमान रात करीब 10 बजे सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना हुआ। इस बीच कई बार विमान में सवार कुछ यात्रियों का सब्र टूटने लगा और उन्होंने यात्रा नहीं करने की जिद पकड़ ली। क्रू के सदस्यों व विमान में सवार यात्रियों के समझाने के बाद ऐसे यात्री यात्रा जारी रखने को राजी हुए।

पांच घंटे विमान में फंसे रहे यात्री

बृहस्पतिवार को शुरु हुई समस्या शुक्रवार भी पूरे दिन जारी रही। बृहस्पतिवार को कई घंटे एयरपोर्ट पर फंसे रहने के बाद यात्रियों ने जब पुरजोर विरोध करना शुरू किया, तब देर रात सभी के ठहरने के लिए होटल का प्रबंध किया गया।

शुक्रवार सुबह उनकी नींद भी पूरी नहीं हुई कि सभी को बताया गया कि अब उनकी उड़ान दिन में 11 बजे है। सभी यात्री इसके बाद होटल से सीधे एयरपोर्ट पहुंचे, लेकिन यहां एक बार फिर यात्रियों को कई घंटे के विलंब से दो- चार होना पड़ा। काफी विलंब के बाद शुक्रवार शाम पांच बजे वे बोर्डिंग के बाद सभी विमान में सवार हुए।

विमान ने शाम के समय एक बार रनवे की ओर प्रस्थान किया, लेकिन तापमान की समस्या के बीच बृहस्पतिवार की ही तरह एक बार फिर रनवे से टर्मिनल की ओर लौट आया।इस बीच उन्हें बताया गया कि उड़ान भरने में सबसे बड़ी अड़चन विमान के भीतर तापमान अधिक होना है। 39 डिग्री तापमान था, लेकिन पायलट ने कहा कि 37 डिग्री तापमान होने के बाद ही विमान रवाना होगा।

See also  16 लाख का सोना परफ्यूम की बोतल में छुपाकर शारजाह से वाराणसी पहुंची महिला, जांच में पकड़ी गयी

बृहस्पतिवार दिन में तीन बजे की थी उड़ान

इस उड़ान को बृहस्पतिवार तीन बजे दिन में टर्मिनल 3 से रवाना होता था। घंटों विलंब के बीच उड़ान के समय को बार बार बदला गया। एयरलाइंस से विलंब के पीछे तकनीकी कारण को उत्तरदायी बताया। हालांकि यात्रियों का कहना था कि विमान का एसी खराब था।

एक बार तो विमान में यात्रियों को सवार करने के बाद उन्हें नीचे उतरने को कहा गया। समस्या यह थी कि यात्रियों के लिए बोर्डिंग एरिया में एयरलाइंस की ओर से कोई प्रबंध नहीं किया गया था। इस मामले में एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुई जिसमें यात्री परेशान नजर आए।

सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों को हुई

एक तस्वीर में यात्री बोर्डिंग एरिया में नीचे बैठे नजर आ रहे थे। इस बीच एयरोब्रिज पर फंसे कई यात्रियों ने विरोध करना शुरू कर दिया। यात्रियों का आरोप था कि तेज गर्मी के कारण कई लोगों के बेहोश होने तक की नौबत आ गई, वहीं कुछ बेहोश तक हो गए। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों को हुई।

कई सारी दिक्कतों की एअर इंडिया ने कही बात

एअर इंडिया से जब विमान में हो रहे विलंब के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पहले कुछ तकनीकी अड़चन आई, फिर बाद में सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट के साथ समन्वय को लेकर दिक्कत हुई और अंत में विमान में पेलोड को लेकर कुछ अड़चन आई। एअर इंडिया ने इस पूरे प्रकरण पर यात्रियों से खेद प्रकट किया।

Share
Related Articles
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

पोप फ्रांसिस का 88 साल की आयु में निधन, वेटिकन सिटी में ली अंतिम सांस

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का सोमवार को निधन हो गया है। वेटिकन...