Home Breaking News कलेक्ट्रेट में दिखाई दी गंदगी तो DM ने उठाई झाड़ू, सफाई को लेकर अधिकारियों को दी ये चेतावनी
Breaking Newsएनसीआरनोएडा

कलेक्ट्रेट में दिखाई दी गंदगी तो DM ने उठाई झाड़ू, सफाई को लेकर अधिकारियों को दी ये चेतावनी

Share
Share

नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सफाई का संदेश देते हैं, लेकिन जिला प्रशासन के अधिकारियों का उससे कुछ लेना देना नहीं था। नवनियुक्त जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को कलेक्ट्रेट में फैली गंदगी रास नहीं आई।

शनिवार को उनके साथ ही अन्य अधिकारियों ने श्रमदान कर कलेक्ट्रेट परिसर में सफाई अभियान चलाया। जिलाधिकारी ने झाडू थामी तो अन्य अधिकारियों ने आगे बढ़कर उनका साथ दिया। मनीष कुमार ने नियमित तौर पर सफाई करने का आह्वान किया।

कार्यालय में ज्वाइन करने के बाद जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर का दौरा किया था। कार्यालयों में उन्हें पत्रावलियों का रखरखाव सही नहीं मिला था। साथ ही परिसर में जगह-जगह गंदगी फैली थी। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को शनिवार को एक घंटे श्रमदान का निर्देश दिया था।

गाजियाबाद में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, गोली लगने से बदमाश घायल

अधिकारियों व कर्मचारियों ने सोचा था कि सफाई कर्मचारियों से काम कराया जाएगा। निर्धारित समय पर जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी ने जैसे ही झाडू उठाकर सफाई शुरू की अन्य अधिकारी भी उनके साथ हो लिए। कलेक्ट्रेट में बनी नाली में जमा गंदगी व पानी को मनीष कुमार वर्मा ने स्वयं ही साफ किया।

जिलाधिकारी के साथ ही अन्य अधिकारियों ने झाडू लगाकर परिसर में विभिन्न स्थानों पर फैली गंदगी को एक जगह एकत्र किया। बाद में अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालय में भी सफाई की। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर अंकित कुमार, नगर मजिस्ट्रेट ग्रेटर नोएडा उमेशचंद्र निगम, जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

See also  कब है जानिए तुलसी विवाह और क्या है इसका महत्व संग विधान

श्रमदान के उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण करते हुए नाजिर को निर्देश दिए कि कलेक्ट्रेट परिसर में पानी की निकासी एवं साफ सफाई व्यवस्था पर विशेष फोकस रखा जाए। कहीं पर भी जलभराव की स्थिति ना रहे। परिसर की साफ सफाई व्यवस्था को लेकर निरंतर भ्रमण करें और जहां पर भी साफ सफाई व्यवस्था में खामी पाई जाए उसको तत्काल दुरुस्त कराने की कार्रवाई करें।

बाद में जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यालयों में प्रत्येक कार्य दिवस में समय से उपस्थित रहकर कार्यों का निर्वहन करें। कार्यालयों में मानकों के अनुरूप पत्रावलियों का रखरखाव एवं कार्यालय परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष फोकस रखा जाए। जिन विभागों के द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया जाएगा उन को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...