नई दिल्ली। डीआरआई (DRI) ने एक अभियान चलाकर नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक भारतीय शख्स है, जिसे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI Airport Delhi) पर पकड़ा था। दूसरी भारतीय महिला गोवा से पकड़ी गई है। साथ ही एक नाइजीरियाई नागरिक दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है, जो मास्टरमाइंड है। इस दौरान ऑपरेशन के दौरान 5.2 किलो हेरोइन भी बरामद की गई है।