Home राष्ट्रीय मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल सिसी होंगे गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट, तैयारियां जोरों पर
राष्ट्रीय

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल सिसी होंगे गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट, तैयारियां जोरों पर

Share
Share

नई दिल्ली। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी (Abdel Fattah Al Sisi) इस बार गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि होंगे। भारत और मिस्र के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के इस महत्वपूर्ण अवसर पर जश्न मनाने के लिए मिस्र के राष्ट्रपति को आमंत्रित किया गया है। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने पर विदेश मंत्रालय के सचिव औसाफ सईद ने सोमवार को कहा कि इस दौरान दोनों देशों के बीच आपसी गर्मजोशी और दोस्ती मजबूत हुए हैं। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 को भारत को स्वतंत्रता मिलने के सिर्फ तीन दिन के बाद ही दोनों देशों ने औपचारिक संबंध स्थापित किए थे।

राष्ट्रपति सीसी ने निमंत्रण को गर्मजोशी से किया स्वागत

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह को गणतंत्र दिवस के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था, जिसका उन्होंने गर्मजोशी से स्वीकार किया। विदेश मंत्रालय के सचिव औसाफ सईद ने कहा, ‘पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस के लिए मुख्य अतिथि के लिए राष्ट्रपति सीसी को आमंत्रित किया था, जिसका उन्होंने गर्मजोशी से स्वीकार कर लिया है। हमने इस साल अपनी जी 20 की अध्यक्षता के दौरान मिस्र को अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया है।’ उन्होंने कहा कि यह संतोष और सभ्यता का विषय है कि भारत और मिस्र के बीच संबंध न केवल समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं बल्कि आपसी गर्मजोशी, दोस्ती और सद्भावना से और भी मजबूत हुए हैं।’

Patwari Paper Leak: SIT ने आठवें आरोपी को किया गिरफ्तार, 31 नकलचियों की कुंडली पर पुलिस की नजर

राष्ट्रपति सीसी पहले भी आ चुके हैं भारत

See also  CM धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई संविधान की शपथ

मालूम हो कि मिस्र के राष्ट्रपति इससे पहले भी भारत आ चुके हैं। साल 2015 में उन्होंने पहली बार भारत की यात्रा की थी। सीसी की आगामी भारत यात्रा उनके राष्ट्रपति बनने के बाद तीसरी होगी। इससे पहले दिसंबर में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद को बताया था कि इस बार के गणतंत्र दिवस में मुख्य आतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति को बुलाया गया है और उन्होंने निमंत्रण को स्विकार कर लिया है।

Share
Related Articles
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में रोड़ा बन रहे ये राज्य; पीएम मोदी ने खुद संभाला मोर्चा…की मैराथन बैठक

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा में...

Breaking Newsराष्ट्रीय

भगोड़े मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी पर सामने आया बेल्जियम का पहला बयान, कहा- भारत ने की प्रत्यर्पण की मांग

नई दिल्ली/ ब्रसेल्स: बेल्जियम की सरकार ने भी भगोड़े भारतीय कारोबारी मेहुल चोकसी...

Breaking Newsराष्ट्रीय

भारत ने बनाया लेजर हथियार, पलक झपकते ही मार गिराएगा मिसाइल और ड्रोन, DRDO का टेस्ट सफल

नई दिल्ली: भारत ने रविवार को लेजर बेस्ड वेपन सिस्टम का सफल परीक्षण...