Home Breaking News बुजुर्ग महिला ने अपनी संपत्ति की कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नाम, कांग्रेस विधायक को सौंपे दस्तावेज
Breaking Newsउत्तराखंडराजनीतिराज्‍य

बुजुर्ग महिला ने अपनी संपत्ति की कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नाम, कांग्रेस विधायक को सौंपे दस्तावेज

Share
Share

देहरादून निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग पुष्पा मुन्जियाल पुत्री मेघराज निवासी प्रेम धाम, 25 नेहरू रोड डालनवाला ने अपनी सारी संपत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, सांसद राहुल गांधी के नाम कर दी है। पुष्पा मुन्जियाल ने इसके पीछे खास वजह बताई।

सोमवार को महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के नाम अपनी संपत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके यमुना काॅलोनी स्थित आवास पर सौंपते हुए सुश्री पुष्पा मुन्जियाल ने कहा कि वे श्री राहुल गांधी क विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं। उनका कहना है कि गांधी परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक आगे बढकर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है।

पुष्पा मुन्जियाल ने अपनी संपत्ति का वसीयतनामा पेश किया। उन्होंने कहा कि चाहे इन्दिरा गांधी रहीं हों, चाहे राजीव गांधी। उन्होंने इस देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित किया है।

मुन्जिवाल ने न्यायालय में अपनी संपत्ति का पूर्ण ब्योरा देते हुए राहुल गांधी के नाम वसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है, कि मेरे उपरान्त मेरी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक उन्हें सौंपा जाय। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, सीमा जौहर, अमित कुमार, अजय नेगी, नवीन जोशी, सीताराम नौटियाल आदि अनेक लोग उपस्थित थे।

See also  Lucknow: 12वीं की छात्रा के साथी, छात्रों ने घर में बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, जानें किस चक्कर में नप गई ‘खाकी’?

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में खनन की सूचना पर पहुंची प्राधिकरण की टीम...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...