Home Breaking News ESA ने जारी किया पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र से आ रही डरावनी आवाजों का Audio, कमजोर दिल वाले ना सुनें!
Breaking Newsराष्ट्रीय

ESA ने जारी किया पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र से आ रही डरावनी आवाजों का Audio, कमजोर दिल वाले ना सुनें!

Share
Share

नई दिल्ली। पृथ्वी की मैग्नेटिक फील्ड (Earth Magnetic Field) में कई सारी वैज्ञानिक घटनाएं घटती है। यह पृथ्वी को कॉस्मिक रेडिएशन और सूरज से निकलने वाले रेडिएशन से बचाती है। पृथ्वी का आंतरिक चुंबकत्व इस ग्रह के चारों ओर धूमकेतु के आकार का एक क्षेत्र बनाता है जो इस रेडिएशन से सुरक्षा प्रदान करती है। इस दौरान इस मैग्नेटिक फील्ड से आवाज निकलती है जो काफी डरावनी होती है। यूरोपीयन स्पेस एजेंसी ने इस आवाज को रिकार्ड कर जारी भी किया है।

मैग्नेटिक फील्ड से आ रही भयानक आवाजें

चुंबकीय क्षेत्र सतह से काफी दूर होने के चलते उसे देखा नहीं जा सकता, लेकिन पहली बार वैज्ञानिकों ने इसके संकेतों को सुना और इसे ध्वनि संकेतों में बदलने में सफलता प्राप्त की। इसे टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ डेनमार्क के वैज्ञानिकों ने कर दिखाया है। इससे चुंबकीय संकेतों को ध्वनि संकेतों में बदला गया है, जिसे सुनने पर यह काफी भयानक लगती है। नीचे आप भी इसे सुन सकते हैं।

मैग्नेटिक फील्ड उपरी सतह से काफी नीचे होती है

पृथ्वी की मैग्नेटिक फील्ड उपरी सतह से काफी नीचे होती है। यह लगभग 3,000 किलोमीटर नीचे बाहरी कोर के पास तक होती है। इसमें बेहद गर्म आयरन होता है जो तरल स्वरूप में होता है और घूमता रहता है। सतह से काफी नीचे होने के बावजूद इसका असर दिखाई देता है।

मैग्नेटिक फील्ड को लेकर हो रही रिसर्च

पृथ्वी की मैग्नेटिक फील्ड को जानने के लिए कई सारे वैज्ञानिक अध्ययन कर रहे हैं। इससे वे विस्तार से जानना चाहते हैं कि मैग्नेटिक फील्ड कैसे तैयार होती है और यह कैसे काम करती है। इसका पृथ्वी की कोर के साथ-साथ मैंटल, क्रस्ट, समुद्र और वातावरण पर क्या असर होता है, इसे भी देखा जा रहा है।

See also  ओलंपिक 2020: चार दशक का सूखा खत्म, 41 साल बाद भारत ने हॉकी में जीता मेडल
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

बिना स्टिकर की कार सोसायटी में ले जाने पर बवाल, सुरक्षा गार्डों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में बिना स्टीकर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...