Home Breaking News 20 घंटे बाद भी लापता 30 से ज्यादा लोगों का सुराग नहीं, आक्रोशित परिजनों का हंगामा
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

20 घंटे बाद भी लापता 30 से ज्यादा लोगों का सुराग नहीं, आक्रोशित परिजनों का हंगामा

Share
Share

फतेहपुर। बांदा जनपद के मरका घाट से कुछ ही दूरी पर गुरुवार दोपहर यमुना नदी में हुए नाव हादसे में लापता 17 यात्रियों की तलाश में एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रबंधन बल) की छह टीमें लगी हुई हैं। शुक्रवार सुबह आठ बजे से सभी टीमें खोजबीन में लगी हुई हैं। दो शवों के किशुनपुर थाने के मड़ौली घाट पर देखे जाने की सूचना पर टीमें मौके के लिए रवाना हुईं। हालांकि सूचना गलत निकली।

फतेहपुर जनपद के कौहन घाट पर डूबे यात्रियों की तलाश में जारी खोजबीन अभियान में मदद के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण घाट किनारे एकत्र हो गए। एंबुलेंस गाड़ियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। सूनी कलाई लिए यमुना घाट किनारे खड़े गोरेलाल-कठौता के साथ अन्य कई लोग यमुना नदी से वापस लौट रही एसडीआएफ टीमों की ओर टकटकी लगाए देख रहे हैं।

गोरेलाल की बहन मरका घाट से रवाना हुई नाव पर सवार होकर इस पार आ रही थीं। बीच में उफनाती कालिंदी ने गोरेलाल की बहन उजरिया समेत 35 यात्रियों को अपने आगोश में ले लिया। हादसे में 15 यात्रियों ने उफनाती नदी तैरकर पार कर ली। जबकि 17 यात्रियों का कोई पता नहीं चल सका। रक्षाबंधन को त्योहार होने की वजह से नाव पर महिलाएं अधिक सवार रही हैं। पुलिस ने सात महीने के मासूम तथा एक महिला समेत तीन यात्रियों के शव गुरुवार शाम ही नदी से बरामद कर लिए थे। शेष लापता यात्रियों की खोजबीन के लिए यमुना नदी में अभियान जारी है। नाव पर सवार रहे यात्रियों के स्वजन शुक्रवार सुबह से असोथर थाने के कौहन घाट से लेकर किशुनपुर थाने के गुरुवल यमुना घाट तक नदी के किनारे-किनारे टहल रहे हैं। किशुनपुर एसओ संजय तिवारी का कहना था पुलिस फोर्स को घाट किनारे निगरानी के लिए सचेत किया गया है। जैसे ही कोई हलचल या फिर सूचना मिलती है, उच्चाधिकारियों से साझा किया जाएगा।

See also  पिटबुल के हमले में महिला की मौत के बाद लखनऊ नगर निगम की एडवाइजरी
Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

क्या है ‘एक राज्य, एक RRB’ योजना? एक मई से बनने जा रही हकीकत; बैंकों पर क्या होगा असर

हैदराबाद: भारत सरकार की ‘एक राज्य-एक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक’ योजना 1 मई, 2025...

Breaking Newsखेल

PSL के खाली स्टेडियम में भी IPL की ही धूम, फैन ने ऐसे उठाया मैच का मजा

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का खुमार सब पर चढ़ा है. पूरी...