Home Breaking News फैजाबाद कैंट का नाम बदलकर अयोध्या छावनी हुआ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी मंजूरी
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराज्‍य

फैजाबाद कैंट का नाम बदलकर अयोध्या छावनी हुआ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी मंजूरी

Share
Share

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह की कोशिश रंग लाई। उनके प्रयास का नतीजा है कि अब छावनी परिषद कार्यालय फैजाबाद के बजाय अयोध्या के नाम से जाना जाएगा। इसको लेकर सांसद ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अनुरोध किया था, जिसे रक्षामंत्री ने मान लिया है। रक्षामंत्री ने विजयदशमी पर्व की पूर्व संध्या पर यहां के लोगों को सौगात दे दी। रक्षामंत्री ने आदेश निर्गत कर दिया।

रक्षा मंत्री राजनाथ ने जीता द‍िल 

सांसद ने बताया कि दो दिन बाद शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। सांसद ने बताया कि फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम अयोध्या कैंट होने के बाद जनता ने छावनी परिषद फैजाबाद का नाम भी अयोध्या किए की मांग की थी। यहां की जनता की अपेक्षा को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पूरा कर यहां के लोगों का दिल जीत लिया है।

रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी 

लखनऊ से सांसद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को बताया कि फैजाबाद कैंट का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे पहले अक्टूबर 2021 को, उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्र की मंजूरी के बाद फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने की घोषणा की। उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाम बदलने को मंजूरी दी थी।

यूपी सरकार ने बदला नाम

यूपी सरकार ने नवंबर 2018 में फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया था। उसी साल अक्टूबर में योगी सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया। इससे पहले जून 2018 में भारतीय रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में से एक मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विचारक दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर रखा गया था।

See also  रायबरेली में लेखपाल ने ग्रामीणों से मांगी रिश्वत:बोला- अगर 5 लाख का फायदा दूंगा तो 50 हजार निकालने होंगे
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, जानें किस चक्कर में नप गई ‘खाकी’?

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में खनन की सूचना पर पहुंची प्राधिकरण की टीम...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...