Home Breaking News फातिमा सना शेख ने किया शादी का जिक्र! आमिर खान की बेटी आयरा ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
Breaking Newsमनोरंजनसिनेमा

फातिमा सना शेख ने किया शादी का जिक्र! आमिर खान की बेटी आयरा ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Share
Share

नई दिल्ली। फिल्म एक्ट्रेस फातिमा सना शेख की पोस्ट को देखकर लगता है कि वह शादी करने के बारे में सोच रही हैं। दरअसल उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें इंडियन वियर पहने देखा जा सकता है। वहीं उन्होंने बैकलेस टॉप और हाई वैस्ट पैंट भी पहन रखी है। तस्वीरों में उनके पीछे पुरानी कार भी नजर आ रही है।

फातिमा सना शेख की तस्वीरों को देखकर कई फैंस शादी के कयास लगा रहे हैं

तस्वीरें शेयर करते हुए फातिमा सना शेख ने लिखा है, ‘यह करना चाहिए या नहीं करना चाहिए, यही प्रश्न है।’ इसके अलावा तस्वीरों में उनके टॉप में लगे क्नॉट भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। इस फोटो पर कई लोगों ने कमेंट किया है। आमिर खान की बेटी आइरा खान ने भी पॉपिंग दिल की इमोजी शेयर की है। फातिमा सना शेख की तस्वीरों को देखकर कई फैंस शादी के कयास लगा रहे हैं। फातिमा को लेकर खबरें हैं कि वह जल्द शादी कर सकती है। हालांकि उन्होंने अभी तक अपने दोस्तों को लेकर कोई चर्चा नहीं की है।

आमिर खान के तलाक पर भी फातिमा सना शेख को जमकर ट्रोल किया गया था

आमिर खान का जब किरण राव से तलाक हुआ था, तब फातिमा सना शेख को जमकर ट्रोल किया गया था। कहा जाता है कि दोनों एक-दूसरे के साथ रिश्ते में है। हालांकि दोनों ने कभी भी इस बात की पुष्टि नहीं की है। फातिमा सना शेख ने फिल्म दंगल में आमिर खान के साथ काम किया था। इसमें उनकी भूमिका को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म के बाद वह ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में भी नजर आई थी।

एशियाई अमीरों की सूची में ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक, जानें कितनी है दौलत

फातिमा सना शेख कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी है

फातिमा सना शेख फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। वह वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी है। वह अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती है। वह जल्द फिल्म सैम बहादुर में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा विक्की कौशल की अहम भूमिका होगी। फातिमा सना शेख ने हाल ही में अपनी और भी कई तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें उन्हें व्हाइट कलर का स्लीवलैस क्रॉप टॉप पहनकर बोल्ड पोज देते हुए देखा जा सकता है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। कई लोगों ने तस्वीरों पर अमेजिंग कमेंट भी किया था।

See also  गणेश जी पूजा का बना है उत्तम संयोग, पंचांग अनुसार जानें मुहूर्त-नक्षत्र, आज का राहुकाल
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, जानें किस चक्कर में नप गई ‘खाकी’?

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में खनन की सूचना पर पहुंची प्राधिकरण की टीम...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयावह अग्निकांड में 143...