Home Breaking News ग्रेटर नोएडा में बेखौफ होकर बाइक सवारों ने पिस्टल लहराते हुए बनाई रील
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में बेखौफ होकर बाइक सवारों ने पिस्टल लहराते हुए बनाई रील

Share
Share

ग्रेटर नोएडा: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चलती बाइक पर सवार इन लड़कों को पुलिस का कोई खौफ नही है। ये लड़के कैसे पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए ग्रेटर नोएडा के सड़कों पर हथियार का खुलेआम प्रदर्शन कर रहे है। वीडियो ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र का बताया जा रहा है। जब इस मामले में सम्बन्धित अधिकारी से जानकारी लेनी चाही तो उनको इस बारे में कोई जानकारी नही थी। उनका कहना था कि ये वीडियो इस थाना क्षेत्र का नही है।

इंटरनेट मीडिया पर एक 20 सेकेंड्स का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में रात के समय एक चलती बाइक पर दो लड़के बैठे हुए है। एक बाइक चलाता हुआ दिख रहा है जबकि पीछे बैठा दूसरा लड़का हथियार को लहराता हुआ दिखाई देता नजर आ रहा है। वहीं वीडियो को देख ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इनके अलावा मौके पर और कोई भी मौजूद है जो इनका वीडियो बना रहा है।

बताया जा रहा है कि ये लड़के सोशल मीडिया पर चंद लाइक पाने और प्रसिद्ध होने की चाहत में कानूनी कार्रवाई से भी डर नही रहे है। वीडियो में साफ दिखाई देता हुआ नजर आ रहा है कि इन लड़कों को कानून का कोई खौफ नही है। वायरल वीडियो को देख आप इस बात से अंदाजा लगा सकते है कि इन लड़कों को पुलिस की कार्रवाई की रत्तीभर भी डर नही है और नोएडा की सड़कों पर चलती बाइक पर सरेराह ये लड़के हँसते हुए हवा में पिस्टल लहराते हुए दिख रहे है। वहीं वीडियो में दिखाई दे रहे इन युवकों की उम्र भी ज्यादा प्रतीत नही हो रही है।

See also  LIC के एक लाख से ज्यादा कर्मचारियों को सरकार ने दी बड़ी सौगात, 17% वेतन बढ़ोतरी पर लगाई मुहर

नोएडा कमिश्नरेट पुलिस इन रील बनाने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। लेकिन इसके बावजूद रीलबाज सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इस मामले में थाना बिसरख प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से बात कर जानकारी मांगने की कोशिश की गयी कि यह वायरल वीडियो कब का है और आप ही के क्षेत्र का है कि नही, आदि लेकिन वह इस बारे में बचते हुए नजर आये। उन्होंने कुछ बताना मुनासिब नही समझा। वहीं उनके उच्च अधिकारी से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि वीडियो को देखा ऐसा प्रतीत नही हो रहा है कि ये थाना क्षेत्र का है। लेकिन फिर भी वीडियो को संज्ञान में लेकर चेक करवा रहे है।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...