Home Breaking News अमेरिका के शिकागो में वीकेंड पर कई जगह फायरिंग, 8 लोगों की मौत; 16 घायल
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका के शिकागो में वीकेंड पर कई जगह फायरिंग, 8 लोगों की मौत; 16 घायल

Share
Share

शिकागो। अमेरिका के शिकागो (Shootings in Chicago) में वीकेंड पर जगह-जगह खूनी खेल खेला गया है। गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में 8 लोग मारे गए हैं जबकि 16 लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने इन घटनाओं की जानकारी दी है।

स्थानीय मीडिया ने शहर की पुलिस के हवाले से बताया कि गोलीबारी की यह घटना शुक्रवार शाम करीब 5:45 बजे दर्ज की गई, जब 69 वर्षीय एक व्यक्ति की उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की ये वारदात दक्षिण किलपैट्रिक की है।

इन इलाकों में हुई घटनाएं

पीड़ितों में एक नाबालिग के साथ-साथ 62 वर्षीय एक महिला सहित सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि घटनाएं ब्राइटन पार्क, साउथ इंडियाना, नॉर्थ केडजी एवेन्यू, हंबोल्ट पार्क समेत कई इलाकों में हुई हैं।

पिछले वीकेंड भी हुई थी 8 लोगों की हत्या

एक मीडिया आउटलेट के अनुसार, पिछले वीकेंड पर भी आठ लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था। गोलीबारी में 42 अन्य घायल भी हो गए थे। छिटपुट गोलीबारी की घटनाओं के नियमित मामलों और यहां तक ​​कि देश में बड़े पैमाने पर गोलीबारी की घटनाओं के साथ पूरे अमेरिका में इस तरह की हिंसा एक बड़ी समस्या रही है।

गन वायलेंस आर्काइव के अनुसार, अमेरिका में 2022 में अभी तक 140 से अधिक सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं घट चुकी हैं। संगठन ने कहा कि वह प्रतिदिन 7,500 स्रोतों से डेटा इकट्ठा कर रहा है। संगठन ने बताया कि ये घटनाएं दर्ज की गई हैं।

‘घोस्ट गन’ पर लगेगा प्रतिबंध!

See also  यमुना एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट रोकने के लिए किया ये महत्वपूर्ण काम

एक समाचार एजेंसी ने बताया कि बाइडन प्रशासन हाल की सामूहिक गोलीबारी को देखते हुए नए उपाय तलाश रहा है। जिसमें तथाकथित ‘घोस्ट गन’ के प्रसार को रोकने का प्रस्ताव शामिल है। ‘घोस्ट गन’ का मतलब ऐसी बंदूकें हैं जिन्हें ग्राहक अलग-अलग पार्ट्स में खरीदकर उसे इकट्ठा करता है।

Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...