Home Breaking News बड़ी खबर: समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट में दर्ज है मुकदमा
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

बड़ी खबर: समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट में दर्ज है मुकदमा

Share
Share

आगरा। एटा की अलीगंज विधानसभा से पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव को एटा पुलिस ने गुरुवार देर शाम को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ गैंगस्टर सहित कई अन्य मामले दर्ज हैं। पुलिस उनके भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेन्द्र सिंह यादव सहित अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है।

अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव की मुश्किलें पिछले दिनों से लगातार बढ़ती जा रही थीं। जमीन पर अवैध कब्जा साहित कई अन्य मामलों में उनके खिलाफ लगातार मामले दर्ज हुए थे। इन मामलों में विधायक सहित उनके स्वजनों को पकड़ने के लिए पुलिस पिछले दिनों से प्रयासरत थी।

इतना ही नहीं पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी को लेकर धारा 82 की कार्रवाई की थी। जल्द गिरफ्तारी या कोर्ट में सरेंडर करने के लिए जनपद की पुलिस ने पिछले दिनों बैंड बाजों के साथ उनके आवास पर मुनादी करते हुए नोटिस चस्पा किये थे। इसके बाद पुलिस ने पूर्व विधायक की तलाश करते हुए आखिरकार उन्हें आगरा से गिरफ्तार कर लिया।

पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के बाद जनपद में राजनैतिक माहौल देर रात तक हलचल पकड़े रहा। एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक को आगरा से गैंगस्टर मामले में गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ 18 अप्रेल को गैंगस्टर का मामला दर्ज हुआ था। अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

See also  The Kashmir Files उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश
Share
Related Articles
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

पोप फ्रांसिस का 88 साल की आयु में निधन, वेटिकन सिटी में ली अंतिम सांस

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का सोमवार को निधन हो गया है। वेटिकन...