नई दिल्ली: मेक्सिको के रास्ते अमेरिका भेजने की बात कह लोगों को ठगी शिकार बनाने वाले एजेंट को आइजीआइ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खी है। इससे पूछताछ कर पुलिस इसके साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
एयरपोर्ट जिला पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार मेहला ने बताया कि टर्मिनल 3 पर आकाश नामक यात्री इमिग्रेशन क्लियरेंस के लिए पहुंचा। यहां उसके पासपाेर्ट पर दो स्टांप ऐसा पाया गया जो उसकी यूक्रेन यात्रा से जुड़ा था। संदेह होने पर जब यात्री के पिछले रिकार्ड को खंगाला गया तो इसमें यूक्रेन की यात्रा कोई जिक्र नहीं मिला। छानबीन में इमिग्रेशन ने इस स्टांप को फर्जी पाया।
आइजीआइ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर यशपाल शर्मा के नेतृत्व में जब छानबीन की गई तो पता चला कि इसके पीछे सुखविंदर का हाथ है। सुखविंदर के बारे में जानकारी जुटाकर पुलिस मोहाली पहुंची। लेकिन यहां पता चला कि वह हरियाणा निकल चुका है।
जब CM योगी की बहन से मिलीं PM मोदी की बहन, एक दूसरे को लगाया गले, चेहरे पर झलक रही थी खुशी
करनाल के पास पकड़ा गया
पुलिस टीम ने उसका पीछा कर उसे करनाल के पास दबोचने में कामयाबी पाई। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर ऐसे लोगों को ढूंढता था जो अमेरिका जाने के इच्छुक रहते थे। वह लोगों को अमेरिका पहुंचाने के लिए अवैध रास्ते का इस्तेमाल करता था।
एक यात्री से करीब 32 लाख रुपये लेता था
इस काम में उसके साथी उसकी मदद करते थे। सुखविंदर ने पुलिस को पता चला कि वह आरोपित यात्री के साथ भारत से मलेशिया, मालदीव व दुबई होते हुए अजरबैजान तक गया था। यह भी पता चला कि वह एक यात्री से करीब 32 लाख रुपये लेता था। इस पूरी घटना की छानबीन जारी है।