Home Breaking News मथुरा: फेसबुक पर तोड़ी दोस्ती तो सिरफिरे युवक ने घर में घुसकर लड़की को मारा, मां को किया घायल!
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

मथुरा: फेसबुक पर तोड़ी दोस्ती तो सिरफिरे युवक ने घर में घुसकर लड़की को मारा, मां को किया घायल!

Share
Share

मथुरा। मथुरा जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने एक लड़की को मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसकी दोस्ती लड़की ने ठुकरा दी थी। मामला हाईवे थाना क्षेत्र के नगला बोहरा गांव की है। रविवार शाम को लड़के ने एक लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी और लड़की की मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि लड़की से लड़के ने फेसबुक पर दोस्त बनने की रिक्वेस्ट की थी। लड़की ने इसे मना कर दिया तो लड़के ने गुस्से में आकर लड़की की हत्या कर दी और उसे बचाने गई लड़की की महिला को भी घायल कर दिया।

पुलिस ने मामले की जानकारी सोमवार को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार युवक ने लड़की से फेसबुक पर दोस्त बनने का अनुरोध किया था जिसे लड़की ने नहीं माना। पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि हाईवे थाना क्षेत्र के गांव नगला बोहरा निवासी सेवानिवृत्त फौजी तेजवीर सिंह फरीदाबाद की एक फैक्ट्री में सुरक्षाकर्मी हैं। रविवार की देर शाम वो घर पर नहीं थे। शाम में उनके घर मुजफ्फरनगर के थाना मण्डी क्षेत्र के कुकड़ा गांव का लड़का रवि उनके घर शादी का कार्ड लेकर पहुंचा।

लड़के ने शादी के कार्ड के अंदर चाकू छिपा रखा था। जैसे ही तेजवीर सिंह की 16 वर्षीय बेटी कमरे में आई तो आरोपी ने कार्ड के अंदर छिपाकर लाए चाकू से उस पर कई बार प्रहार किया। बेटी तेज से चीखने लगी और वहीं गिर गई। बेटी की चीख सुनकर उसकी मां सुनीता कमरे में पहुंची। लड़की की मां पर भी रवि ने चाकू से प्रहार किए जो उनके कंधे और कमर पर लगे। इतना ही नहीं उसने खुद भी चाकू से आत्महत्या की कोशिश की और अपने ऊपर प्रहार किए। पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मां को सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं आरोपी रवि का भी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

See also  मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा, भीड़ में दबकर दो लोगों की मौत... लगा ये गंभीर आरोप
Share
Related Articles
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

पोप फ्रांसिस का 88 साल की आयु में निधन, वेटिकन सिटी में ली अंतिम सांस

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का सोमवार को निधन हो गया है। वेटिकन...