Home Breaking News G20 Summit 2023: वसुधैव कुटुम्बकम थीम पर आयोजित की जा रही जी-20 बैठक
Breaking Newsउत्तरप्रदेश

G20 Summit 2023: वसुधैव कुटुम्बकम थीम पर आयोजित की जा रही जी-20 बैठक

Share
G20 Summit 2023: G-20 meeting being organized on Vasudhaiva Kutumbakam theme
Share

लखनऊ। जी-20 का शुभारंभ सोमवार से होगा। इसमें 141 देशों के डेलीगेट्स आ रहे हैं। जी-20 बैठक में आर्थिक के अलावा डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल स्किलिंग पर चर्चा होगी। रविवार को इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के सचिव अल्केश कुमार शर्मा ने पूरे कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

वसुधैव कुटुम्बकम थीम पर आयोजित की जा रही जी-20 बैठक

उन्होंने बताया कि जी-20 देशों में 75 प्रतिशत ट्रेड होता है। इन देशों की जनसंख्या और जीडीपी भी अच्छी है। 2017 में डिजिटल इकोनामी टास्क फोर्स बनाया गया था। इससे पहले इंडोनेशिया में जी-20 बैठक हुई थी। वर्ष 2024 में ब्राजील इस बैठक की अध्यक्षता करेगा। जी-20 बैठक वसुधैव कुटुम्बकम थीम पर आयोजित की जा रही है। इसे तीन भाग में बांटा गया है। पहला डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर है। इसके उदाहरण यूपीआई और आधार हैं। डिजिटल पेमेंट का 45 फीसद भुगतान सिर्फ भारतीय करते हैं। पब्लिक ओन प्लेटफार्म तैयार किया गया है, जिसे दूसरे देश के डेलीगेट्स को बताया जाएगा। साइबर सिक्योरिटी अहम मुद्दा है। इस चुनौती से कैसे निपटा जाए, इसको लेकर चर्चा होगी।

 

डिजिटल स्किलिंग G20 Summit 2023 का तीसरा मुद्दा

इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव ने बताया कि डिजिटल स्किलिंग बैठक का तीसरा मुद्दा है। इसको लेकर काफी काम हुआ है। छह करोड़ परिवार को डिजिटल स्किल की शिक्षा दी गई है। फ्यूचर प्राइम स्किल पर काम किया जा रहा है। एक करोड़ से ज्यादा लोगों का रजिस्ट्रेशन भी हो चुका है। यहां लोगों को पढ़ाई के लिए निशुल्क कंटेंट मिलेगा। इसके बारे में विदेशी मेहमानों को बताया जाएगा। 20 देशों में स्टे सेफ ऑनलाइन अभियान चलाया गया है। 91 करोड़ लोगों ने इसका सदुपयोग किया है। इनमें 25 से 34 साल के युवा ज्यादा हैं। इसके अलावा डिजिटल इनोवेशन अलायंस का 28 देशों में प्रचार प्रसार किया गया। डिजिटल पेमेंट 33 देशों में इस्तेमाल किया जा रहा है। यूपी के 75 अलग अलग स्थानों पर डिजिटल वैन जा चुकी है और एक लाख 20 हजार लोग इसका लाभ भी ले चुके हैं। तीन देशों सिंगापुर, भूटान और यूएई में रुपये से भुगतान किया जा रहा है।

See also  आसपास की इमारतें Supertech के Twin Tower गिराने से पहले कराई जाएंगी खाली, सभी का होगा बीमा

 

आज प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार सुबह नौ बजे सेंट्रम होटल में प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। यहां भारत सरकार, मेक माय इंडिया, आधार, टेलीकॉम व यूपी सरकार के स्टाल लगाए गए हैं। पहले दिन विदेशी मेहमानों को यूपी सरकार के विकास कार्यों की झलक दिखाई जाएगी। इसके बाद डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर वर्कशाप होगी।

Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...